फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Chandauli News ›   The festival of independence will start from today, Amrit Mahotsav

आज से शुरू होगा आजादी का उत्सव, अमृत महोत्सव

Mon, 09 Aug 2021 12:03 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Mon, 09 Aug 2021 12:03 AM IST
विज्ञापन
The festival of independence will start from today, Amrit Mahotsav
चंदौली। देश के स्वतंत्रता का जश्न एक सप्ताह तक मनाया जाएगा। ‘आजादी का अमृत महोत्सव’ कार्यक्रम का शुभारंभ नौ अगस्त से होगा, जो 16 तक चलता रहेगा। जनप्रतिनिधियों के हाथों महोत्सव का शुभारंभ कराया जाएगा। इसके बाद बच्चों की ओर से प्रभात फेरी, शहीद स्मारकों पर श्रद्धांजलि और गोष्ठी का आयोजन किया जाएगा। साथ लोगों को महापुरुषों की वीर गाथा भी सुनाया जाएगा। जिले में कार्यक्रम के दौरान सुबह 8:30 बजे स्कूली बच्चों की ओर से प्रभात फेरी निकाली जाएगी। रैली 10 बजे तक शहीद स्मारक पर पहुंचेगी। रैली में एनएसएस, एनसीसी, स्काउट गाइड, समाजसेवी, स्वयं सेवी संस्थाओं के वालंटियर भी शामिल हो सकते हैं। इसके लिए शासन ने बैनर, पोस्टर और स्लोगन आदि तैयार करने का निर्देश दिया है। शहीद स्मारकों के साथ ही राष्ट्रपिता महात्मा गांधी, सुभाषचंद्र बोस, भगत सिंह, डाक्टर भीमराव आंबेडकर आदि महापुरूषों की प्रतिमाओं पर माल्यार्पण किया जाएगा। प्रभात फेरी की समाप्ति के बाद राष्ट्रीय गीत ‘बंदे मातरम’ का गायन होगा। इसके बाद स्वतंत्रता संग्राम सेनानियों व उनके स्वजनों को बुलाकर सम्मानित किया जाएगा। सुबह 11 बजे जनप्रतिनिधि आजादी के अमृत महोत्सव का शुभारंभ करेंगे। इसके बाद कार्यक्रम स्थल पर कवि सम्मेलन व देश भक्ति से जुड़े अन्य कार्यक्रम आयोजित किए जाएंगे। शाम पांच बजे पुलिस बैंड की ओर से राष्ट्रीय धुन बजाई जाएगी। शाम 6:30 बजे तक स्मारक स्थल व शहीद द्वार पर दीप प्रज्ज्वलन का कार्यक्रम होगा। आयोजन को सफल बनाने के लिए जिलाधिकारी संजीव सिंह ने नोडल अधिकारियों की नियुक्ति कर दी है। ब्लाक स्तर पर बीडीओ के साथ ही एक नोडल अधिकारी को लगाया गया है। इसके अलावा गौरव गाथा, परिधान, याद उन्हें भी कर लो, रंग दे बसंती समेत अन्य थीम पर कार्यक्रमों का आयोजन किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed