फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Chandauli News ›   The face of seven stations including Chandauli Majhwar will change

Chandauli News: चंदौली मझवार समेती सात स्टेशनों की बदलेगी सूरत

Sat, 05 Aug 2023 12:45 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Sat, 05 Aug 2023 12:45 AM IST
विज्ञापन
The face of seven stations including Chandauli Majhwar will change
पीडीडीयू नगर। चंदौली, मझवार सहित पीडीडीयू मंडल के सात रेलवे स्टेशनों का 416.04 करोड़ रुपये से पुनर्विकास होगा। अमृत भारत योजना के तहत चंदौली मझवार, भभुआ रोड, कुदरा, दुर्गावती, सासाराम, अनुग्रह नारायण और गया रेलवे स्टेशन को सिटी सेंटर के रूप में विकसित किया जाएगा। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी छह अगस्त को इसका शिलान्यास करेंगे।
विज्ञापन


मंडल रेल प्रबंधक कार्यालय सभागार में शुक्रवार को डीआरएम राजेश गुप्ता ने बताया कि सरकार रेलवे देश भर के 508 रेलवे स्टेशनों का अमृत भारत स्टेशन योजना के तहत विकसित करा रही है। इसमें पं. दीनदयाल उपाध्याय मंडल के चंदौली मझवार, गया समेत सात स्टेशन शामिल हैं। गया जंक्शन का 299 करोड़, अनुग्रह नारायण रोड स्टेशन का 13 करोड़, सासाराम स्टेशन का 21.32 करोड़, भभुआ रोड स्टेशन का 24.22 करोड़, कुदरा स्टेशन का 18.76 करोड़, दुर्गावती स्टेशन का 18.04 करोड़ और चंदौली मझवार स्टेशन को 21.70 करोड़ रुपये के काम कराए जाएंगे।
विज्ञापन

प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी छह अगस्त की सुबह 11 बजे सभी स्टेशनों के विकास कार्य का शिलान्यास करेंगे। इन स्टेशनों पर प्रवेश व निकास द्वार, फुटओवर ब्रिज, कॉनकोर, प्लेटफॉर्म, सर्कुलेटिंग एरिया, पार्किंग, प्रकाश, बैठने की व्यवस्था, पेयजल, स्वच्छता, पहुंच पथ, संकेतक बोर्ड, ट्रेन डिस्प्ले और उद्घोषणा प्रणाली, सुंदरीकरण आदि के कार्य कराए जाएंगे। सभी कार्य इसी वित्तीय वर्ष में पूरे करने हैं। एडीआरएम दिलीप कुमार, वरीय मंडल वाणिज्य प्रबंधक सुधांशु रंजन, मंडल वाणिज्य प्रबंधक दीपक कुमार, सीनियर डीईएन गति शक्ति अभिषेक साव आदि रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन



इनसेट-
चंदौली मझवार स्टेशन पर छह और तीन मीटर चौड़े फुट ओवरब्रिज बनाए जाएंगे। प्लेटफॉर्मों को ऊंचा और चौड़ा किया जाएगा। दिव्यांग यात्रियों के लिए रैंप, वॉटर बूथ, बुकिंग काउंटर, पार्किंग, शौचालय, प्लेटफार्म शेड, सर्कुलेटिंग एरिया का विकास, बेहतर प्रकाश व्यवस्था एप्रोच रोड को बेहतर बनाया जाएगा। रेलवे स्टेशन के मुख्य द्वार को सुंदर बनाया जाएगा और पार्किंग का विस्तार किया जाएगा। मल्टीलाइन डिस्प्ले बोर्ड और एटग्लांस डिस्प्ले, जीपीएस घड़ी और डिजिटल घोषणा प्रणाली लगवाई जाएगी।

इनसेट-
पीडीडीयू मंडल में अमृत भारत के तहत 15 स्टेशन हैं चयनित
पीडीडीयू नगगर। अमृत भारत स्टेशन योजना के तहत प्रधानमंत्री भले ही सात रेलवे स्टेशनों पर विकास कार्यों की शुरूआत करेंगे लेकिन मंडल में इस योजना के तहत 15 रेलवे स्टेशनों का चयन किया गया है। अन्य स्टेशनों के विकास पर 209 करोड़ रुपये खर्च किए जाने हैं। आठ स्टेशनों के विकास कार्यों की शुरूआत अगले चरण में की जाएगी।


इनसेट-
निबंध और चित्रकला प्रतियोगिताएं होंगी
पीडीडीयू नगर। स्टेशन विकास कार्यक्रम के शिलान्यास का मुख्य आयोजन चंदौली मझवार रेलवे स्टेशन पर होगा। चंदौली में समारोह की शुरुआत सुबह नौ बजे से होगी। इस दौरान स्कूली बच्चों के लिए निबंध, चित्रकला और भाषण प्रतियोगिताएं होंगी। जनप्रतिनिधियों के हाथों विजेता बच्चों को पुरस्कृत किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed