फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Chandauli News ›   The eunuchs created a ruckus for cutting the challan of Scooty

स्कूटी का चालान काटने पर किन्नरों ने किया हंगामा

Sun, 29 Aug 2021 06:44 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Sun, 29 Aug 2021 06:44 PM IST
विज्ञापन
The eunuchs created a ruckus for cutting the challan of Scooty
पीडीडीयू नगर। स्थानीय नगर में स्कूटी सवार एक किन्नर का चालान किए जाने से नाराज पीडीडीयू नगर के किन्नरों ने रविवार को जीटीआर ब्रिज के पास हंगामा कर दिया। करीब दो घंटे तक पुलिस के खिलाफ नारेबजी की। अर्धनग्न होकर विरोध जताया। कहा कि पुलिस ने मनमाने ढंग से चालान काटा है। हंगामा करने की जानकारी मिलने पर पहुंचे रेलवे चौकी प्रभारी विपिन सिंह ने समझाकर शांत कराया। जीटीआर ब्रिज के थोड़ा पहले प्रतिदिन वाहनों की जांच होती है। शनिवार को एक किन्नर स्कूटी से जा रहा था उसी समय किसी पुलिसवाले ने फोटो खींचकर ऑनलाइन चालान कर दिया। इसकी जानकारी जब अन्य किन्नरों को हुईं तो वे रविवार की दोपहर करीब एक बजे एक दर्जन किन्नर जीटीआर ब्रिज के पास पहुंच गए। वहां पुलिस के खिलाफ नारेबाजी करना शुरू कर दिया। किन्नरों का कहना था कि पुलिस ने गलत तरीके से चालान काटा है। स्कूटी सवार हेलमेट भी लगाया था और यातायात नियमों का पालन भी किया। आगे से वाहनों को रोककर ही चालान काटा जाए। चौकी प्रभारी ने सभी किन्नरों को समझाया। यातायात प्रभारी अशोक पांडेय ने सभी को आश्वासन दिया कि इस मामले की जांच की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed