{"_id":"61802c8dfc43ae29d73043f3","slug":"the-entry-of-commercial-and-passenger-vehicles-in-the-city-is-closed-from-today-chandauli-news-vns620582852","type":"story","status":"publish","title_hn":"शहर में कमर्शियल व सवारी वाहनों का आज से प्रवेश बंद","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
शहर में कमर्शियल व सवारी वाहनों का आज से प्रवेश बंद
विज्ञापन
पीडीडीयू नगर। धनतेरस और दीपावली पर्व पर होने वाली भीड़ के चलते लगने वाले जाम से निपटने के लिए यातायात विभाग ने व्यावसायिक और सवारी वाहनों के शहर में प्रवेश पर रोक लगा दी है। इस आदेश को मंगलवार को सुबह आठ बजे लागू कर दिया जाएगा। बनारस से आने वाले सवारी वाहनों को चंदासी पुलिस पिकेट के समीप व चंदौली एवं चकिया से आने वाले वाहनों को चकिया तिराहे के समीप रोक दिये जाएंगे। इसके बाद लोग ई-रिक्शा की मदद से बाजार तक आ सकेंगे।
नगर स्थित जीटी रोड पर सामान्य दिनों में जाम लगा रहता है। वहीं त्योहार पर स्थिति और अधिक बदतर हो जाती है। विभाग के पास यातायात नियंत्रण के लिए कोई पुख्ता योजना नहीं होने के कारण डायवर्जन या फिर सवारी और कामर्शियल वाहनों को शहर के बाद रोक दिया जाता है। इस बार भी यातायात विभाग की ओर से रोक लगाई गई है। यातायात प्रभारी श्यामजी यादव के अनुसार वाराणसी से आने वाले कामर्शियल और सवारी वाहनों को चंदासी पुलिस पिकेट के पास रोक दिया जाएगा।
वहीं चंदौली और चकिया से आने वाले सवारी वाहनों को चकिया तिराहे पर रोका जाएगा। बताया कि यहां से सवारी ई-रिक्शा के माध्यम से स्टेशन या फिर बाजार में कहीं भी जा सकेंगी। उन्होंने बताया कि मंडी में अनाज और फल-सब्जी लदे वाहनों को परिस्थिति अनुसार छूट दी जाएगी। इसके अलावा शहर से होकर बिहार जाने वाले वाहनों को डायवर्ट किया जाएगा। उन्होंने कहा कि मंगलवार की सुबह आठ से लागू व्यवस्था अगले आदेश तक लागू रहेगी।