{"_id":"6a99ceae5a94c9354108bf84","slug":"the-embankment-of-the-gadai-river-broke-hundreds-of-acres-of-crops-were-submerged-chandauli-news-c-189-1-svns1013-154023-2026-09-04","type":"story","status":"publish","title_hn":"Chandauli News: गड़ई नदी का तटबंध टूटा, सैकड़ों एकड़ फसल डूबी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Chandauli News: गड़ई नदी का तटबंध टूटा, सैकड़ों एकड़ फसल डूबी
विज्ञापन
नियामताबाद क्षेत्र में बाढ़ प्रभावित क्षेत्र का भ्रमण करते पूर्व सांसद रामकिशुन यादव। स्रोत:-जा
नियामताबाद। क्षेत्र के शिवनाथपुर के चोरमरवा में बुधवार को देर शाम गड़ई नदी का तटबंध टूट गया। इससे शिवनाथपुर, चंदाईत और बुधवार समेत आसपास के गांवों के सैकड़ों एकड़ खेतों जलमग्न हो गए हैं। धान और सब्जी समेत अन्य फसलें डूब गई हैं। साथ ही बाढ़ का पानी आबादी की ओर बढ़ रहा है, जिससे ग्रामीणों में दहशत फैल गई है।
बाढ़ के साथ नदी का तटबंध टूटने से आसपास के गांवों में हालात बदतर हो गए हैं। बृहस्पतिवार को प्रशासनिक अधिकारी मौके पर पहुंचे और तटबंध को बांधने का काम शुरू कराया। वहीं, पूर्व सांसद रामकिशुन यादव ने भी बाढ़ प्रभावित क्षेत्र का निरीक्षण किया। उन्होंने कहा कि गड़ई नदी की खुदाई का काम सही ढंग से नहीं होने के कारण चोरमरवा में तटबंध टूटा है। पूर्व सांसद ने आरोप लगाया कि औद्योगिक क्षेत्र के निर्माण के दौरान नाले को पाट देने से जलनिकासी बाधित हो गई है। इसका खामियाजा क्षेत्र के किसानों को भुगतना पड़ रहा है।
कोट
-- -- -- -- -- -- -
नदी का तटबंध टूटने की सूचना पर हम मौके पर गए थे। तटबंध की मरम्मत का काम शुरू करा दिया गया है। - राजेश कुमार वर्मा, एसडीएम, पीडीडीयू नगर