{"_id":"5759cde74f1c1b520a9c5492","slug":"the-drama-created-on-power-problem","type":"story","status":"publish","title_hn":"नाटक से बताई बिजली समस्या ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
नाटक से बताई बिजली समस्या
ब्यूरो/ अमरउजाला, चंदौली
Updated Fri, 10 Jun 2016 01:43 AM IST
विज्ञापन
नाटक का मंचन करते छात्र।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
अस्मिता नाट्य संस्थान और रंजन शाह मेमोरियल की ओर से नगर के मानसनगर स्थित ज्योति कान्वेंट स्कूल में चल रहे तीस दिवसीय समर कैंप में गुरुवार को बच्चों ने नाटक के माध्यम से नगर में व्याप्त बिजली की समस्या के बारे में बताया। छोटे छोटे बच्चों ने जीवंत अभिनय से बिजली कटौती के कारण घर परिवार में होने वाली समस्याओं को सामने रखा। बच्चों ने जीवन में बिजली की आवश्यकता, अनियमित कटौती से सामने आ रही समस्याएं और लोगों के धरना प्रदर्शन को उजागर किया। बच्चों ने नाटक के माध्यम से खूब वाहवाही लूटी। इस दौरान अतिथि के रूप में आए व्यापार मंडल अध्यक्ष रमेश जायसवाल ने कहा कि बिजली कटौती आज बड़ा मुद्दा बन गया है। नाटक का निर्देशन विजय कुमार गुप्ता ने किया।
जबकि मंच सज्जा शिवजनम गुप्ता, रूप सज्जा सुमन सिंह , संगीत निदेशक प्रकाश मंडल रहे। नाटक में सुधा, अनुज, आदित्य मौर्य, हिमांशु राज, ध्रूव, विनायक, सुजीत, मुस्कान, नेहा, गोल्डी, सार्थक आदि रहे। संचालन कृष्ण मोहन गुप्ता ने की।
विज्ञापन
जबकि मंच सज्जा शिवजनम गुप्ता, रूप सज्जा सुमन सिंह , संगीत निदेशक प्रकाश मंडल रहे। नाटक में सुधा, अनुज, आदित्य मौर्य, हिमांशु राज, ध्रूव, विनायक, सुजीत, मुस्कान, नेहा, गोल्डी, सार्थक आदि रहे। संचालन कृष्ण मोहन गुप्ता ने की।
विज्ञापन