फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Chandauli News ›   The drain was left incompletely cleaned, people are angry

Chandauli News: अधूरी सफाई कर छोड़ दिया गया नाला, लोग नाराज

Wed, 21 May 2025 12:52 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Wed, 21 May 2025 12:52 AM IST
विज्ञापन
The drain was left incompletely cleaned, people are angry
पीडीडीयू नगर। नई सट्टी से होकर काली महाल होते हुए गंगा नदी तक जा रहे गंदे नाले की अधूरी सफाई कर छोड़ दिया गया है। नई सट्टी से लेकर शाहकुटी तक सफाई की गई है और इसके आगे की सफाई नहीं हो पाई है। नाले के किनारे गिट्टी और बालू का कारोबार करने वालों का कब्जा है। नाला सिल्ट से भरा होने के कारण बजबजा रहा है। नाले की अधूरी सफाई से लोगों में नाराजगी है।
विज्ञापन

नई सट्टी से होते हुए गंगा नदी में एक बड़ा नाला गिरता है। करीब चार किमी लंबे नाले में रेलवे और नगर की काफी बड़ी आबादी का गंदा पानी गिरता है। हर बार बारिश से पहले इसकी सफाई रेलवे की ओर से कराई जाती है। इस कार्य में नगर पालिका की ओर से भी मदद की जाती है। नाले के किनारे सब्जी के अलावा ईंट और बालू आदि का कारोबार करने वाले कई लोगों का कब्जा है। इसके चलते नाले की ठीक तरीके से सफाई नहीं हो पाई है। हालांकि विभाग की ओर से नई सट्टी से लेकर शाहकुटी तक नाले की सफाई कराई गई है। इसके आगे नाले की सफाई नहीं की गई है। इससे लोगों को परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। रेलवे के डीडीयू मंडल के सीनियर डीसीएम राजीव रंजन का कहना है कि नाले की सफाई ठीक तरीके से कराई जाएगी। जहां से कार्य अधूरा छूटा है, उसे पूरा कराया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed