फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Chandauli News ›   The District Panchayat Board meeting passed a budget of Rs 99.79 crore, with emphasis on digital libraries and marriage halls

Chandauli News: जिला पंचायत बोर्ड की बैठक में 99.79 करोड़ का बजट पास, डिजिटल लाइब्रेरी और बरात घरों पर जोर

Sun, 22 Feb 2026 01:18 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Sun, 22 Feb 2026 01:18 AM IST
विज्ञापन
The District Panchayat Board meeting passed a budget of Rs 99.79 crore, with emphasis on digital libraries and marriage halls
जिला पंचायत के बोर्ड की बैठक में बोलते एमएलसी बृजेश सिंह प्रिंसू। संवाद
जौनपुर। कलेक्ट्रेट स्थित प्रेक्षागृह में शनिवार को जिला पंचायत अध्यक्ष श्रीकला धनंजय सिंह की अध्यक्षता में जिला पंचायत बोर्ड की महत्वपूर्ण बैठक हुई। इस दौरान वित्तीय वर्ष 2026-27 के लिए विकास कार्यों के लिए 99.79 करोड़ रुपये का बजट सर्वसम्मति से स्वीकृत किया गया। साथ ही, वित्तीय वर्ष 2025-26 के लिए जिला पंचायत के पुनरीक्षित बजट को 144.47 करोड़ रुपये रखा गया है। बैठक की शुरुआत अपर मुख्य अधिकारी अखिलेश कुमार द्वारा अध्यक्ष और अन्य अतिथियों के स्वागत के साथ हुई। सदन में पिछली बैठक की कार्यवाही की पुष्टि के बाद 15वें वित्त आयोग (टाइड व अनटाइड ग्रांट) और पंचम राज्य वित्त आयोग की वार्षिक कार्ययोजना पर चर्चा की गई। बैठक में मानचित्र स्वीकृति की दरों में संशोधन और लाइसेंस शुल्क में वृद्धि के प्रस्तावों को भी मंजूरी दी गई। बैठक में मौजूद विधान परिषद सदस्य बृजेश कुमार सिंह ‘प्रिन्सू’ ने जानकारी दी कि उत्तर प्रदेश सरकार ने पंचायतों को सशक्त बनाने के लिए 32 हजार करोड़ रुपये का भारी-भरकम बजट आवंटित किया है। उन्होंने बताया कि अब हर विकास खंड में ‘बरात घर’ और ग्राम पंचायत स्तर पर ‘डिजिटल लाइब्रेरी’ का निर्माण कराया जाएगा। इसके अलावा, आईजीआरएस और तहसील दिवस के माध्यम से प्राप्त निर्माण संबंधी प्रस्तावों और जन प्रतिनिधियों द्वारा दिए गए सुझावों पर भी चर्चा हुई। बैठक में जिला विकास अधिकारी, उपायुक्त मनरेगा सहित सदस्य अमरेश रतन सिंह, ललई सरोज, प्रेम नारायण यादव, लक्ष्मीकांत यादव, मांडवी सिंह और विमलेश यादव आदि उपस्थित रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed