फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Chandauli News ›   The distance of 400 meters is being covered in two hours, there is a traffic jam of 10 hours every day in Chandasi.

Chandauli News: 400 मीटर की दूरी दो घंटे में हो रही पूरी, चंदासी में रोज 10 घंटे लग रहा जाम

Fri, 14 Jun 2024 03:05 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Fri, 14 Jun 2024 03:05 AM IST
विज्ञापन
The distance of 400 meters is being covered in two hours, there is a traffic jam of 10 hours every day in Chandasi.
पीडीडीयू नगर। भीषण गर्मी के बीच पड़ाव-पीडीडीयू नगर मार्ग रोज 10 घंटे जाम की चपेट में रहता है। चंदासी कोल मंडी के पास मात्र 400 मीटर की दूरी पूरी करने में लोगों को 2 से 3 घंटे लग रहे हैं। बृहस्पतिवार को चार बजे भोर से ही भीषण जाम लग गया, जो आठ बजे के बाद खुला। 500 से ज्यादा ट्रकों और दूसरे वाहनों की लंगी कतारें लगी रहीं। मौके पर एक भी पुलिसकर्मी मौजूद नहीं था। पड़ाव-पीडीडीयू नगर मार्ग पर जाम की समस्या पुरानी है लेकिन पिछले छह महीने से यह विकराल हो गई है। खासकर चंदासी कोल मंडी के पास धूल के बीच लोगों को घंटों जूझना पड़ता है। आसपास के लोगों का कहना है कि पिछले एक महीने से कोई ऐसा दिन नहीं, जब 10 घंटे जाम न लगे। सुबह चार घंटे, शाम को चार घंटे और कभी-कभी रात में दो से चार घंटे जाम लगता है। दरअसल, चंदासी के पास एक लेन की सड़क पर 24 घंटे 250 से ज्यादा ट्रक खड़े रहते हैं। इससे सड़क सिकुड़ जाती है और जाम लग जाता है। बृहस्पतिवार को भोर में चार बजे भोर ही जाम लग गया। चंदासी से दुलहीपुर तक 500 से ज्यादा ट्रक, ऑटो, कार आदि वाहनों की कतारें लग गईं। दो घंटे तक जाम में जूझने के बाद लोग सवारी वाहन छोड़कर पैदल ही जाने लगे। एक ही लेन पर तीन तरफ से वाहन लगे हुए थे। आड़े-तिरछे वाहनों से जाम बढ़ता गया। इसके बावजूद मौके पर एक भी पुलिसकर्मी मौजूद नहीं था। आठ बजे तक यही हालत रही।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed