फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Chandauli News ›   The distance of 218 km was completed in three hours and 35 minutes.

पं. दीनदयाल उपाध्याय जंक्शन से 3.35 घंटे में गढ़वा पहुंची मालगाड़ी

Sat, 11 Sep 2021 11:17 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Sat, 11 Sep 2021 11:17 PM IST
विज्ञापन
The distance of 218 km was completed in three hours and 35 minutes.
पीडीडीयू नगर। मालगाड़ियों की रफ्तार बढ़ाने के उद्देश्य से पं. दीनदयाल उपाध्याय मंडल में विशेष क्रैक मालगाड़ियों का संचालन शुरू किया गया है। क्रैक ट्रेनें वो मालगाड़ियां होती हैं जो चिन्हित स्टेशन से गंतव्य तक निर्बाध रूप से चलती है। इससे मालगाड़ियों की औसत गति बढ़ जाती है। इसी के तहत पहली बार पं. दीनदयाल उपाध्याय जंक्शन से मालगाड़ी रिकार्ड 3.35 घंटे में 218 किमी की दूरी तय कर गढवा रोड पहुंच गई। आम तौर पर इतनी दूरी तय करने में पांच से छह घंटे का समय लगता है।
विज्ञापन

रेलवे माल परिवहन में वृद्धि के लिए रेलमंत्री की पहल पर हंग्री फ़ॉर कार्गो अभियान और मिशन रफ्तार की शुरूआत की है। इसी अभियान के तहत पीडीडीयू मंडल के डीआरएम राजेश कुमार पांडेय की देख रेख क्रैक ट्रेनों का संचालन शुरू किया गया है। आठ सितंबर को पं. दीनदयाल उपाध्याय मंडल के चालक युके शर्मा और गार्ड गोरख प्रसाद की टीम ने पीडीडीयू जंक्शन से सुबह 10:25 बजे चलकर से धनबाद मंडल में गढ़वा रोड दोपहर दो बजे होते हुए शाम साढ़े पाचं बजे टोरी पहुंच गई। इस तरह लगभग 352 किमी की दूरी मात्र 07. 05 घंटे में पूरी की। यह ट्रेन पीडीडीयू जंक्शन से गढ़वा तक 218 किमी की दूरी मात्र 3.35 मिनट में तय की।
विज्ञापन

पीडीडीयू मंडल में इस रूट पर माल गाड़ियों का यह नया कीर्तिमान है। आमतौर पर इस रूट पर माल गाड़ियों को इतनी दूरी तय करने में कम से कम पांच से छह घंटे का समय लगता है। इस उपलब्धि पर पूर्व मध्य रेल के प्रधान मुख्य परिचालन प्रबंधक सलिल कुमार झा तथा और पीडीडीयू मंडल के डीआरएम राजेश कुमार पांडेय सहित उच्चाधिकारियों ने खुशी व्यक्त करते हुए चालक दल को बधाई दी। नौ सितंबर को गया स्टेशन से सुबह 07:20 बजे चली मालगाड़ी दिन में 11:55 बजे पीडीडीयू जंक्शन पहुंची। यहां से होते हुए यह ट्रेन उत्तर रेलवे के सुल्तानपुर स्टेशन शाम सवा चार बजे पहुंची। इस तरह लगभग 368 किमी की दूरी मात्र 8. 55 घंटे में पूरा किया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed