{"_id":"56edb7184f1c1b29178b4b72","slug":"the-display-on-the-power-sub-station","type":"story","status":"publish","title_hn":"बिजली उपकेंद्र पर किया प्रदर्शन ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बिजली उपकेंद्र पर किया प्रदर्शन
Updated Sun, 20 Mar 2016 02:01 AM IST
विज्ञापन
बिजली
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बिजली बिल जमा न होने पर शनिवार को उपभोक्ता भड़क उठे और उन्होंने नाराजगी जताते हुए बिजली उपकेंद्र पर प्रदर्शन किया। इस दौरान दुर्व्यवस्थाओं को लेकर जमकर नारेबाजी और हंगामा हुआ। वहीं एसडीओ उपभोक्ताओं का हंगामा देखते रहे।
उपभोक्ताओं ने आरोप लगाया कि विभागीय अधिकारी एकमुश्त समाधान योजना के तहत पैसा जमा कराने का दबाव बना रहे हैं।
बावजूद इसके बिल जमा करने के लिये कोई समुचित व्यवस्था नहीं की गई है। यही नहीं घंटों चिलचिलाती धूप में खड़ा होने के बाद भी महिलाओं को बाहर कर दिया जा रहा है। उनके लिए अलग से काउंटर ही नहीं बनाया गया है। एसडीओ ने महिलाओं के लिए अलग काउंटर खोलवाने का आश्वासन देकर उपभोक्ताओं को शांत कराया।
इस बाबत एसडीओ प्रशांत कुमार ने बताया कि एकमुश्त समाधान योजना के तहत बिल जमा किया जा रहा है लेकिन कर्मचारियों के अभाव में उपभोक्ताओं को परेशानी हो रही है। प्रदर्शन करने वालों में सुरेन्द्र मिश्रा, पिंटू, धनंजय सिंह, बदरूददीन, राजकपूर, आशु सहित अन्य ग्रामीण मौजूद रहे।