फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Chandauli News ›   The dead body of a youth found wrapped in blankets in the factory

फैक्टरी में कंबल में लिपटा मिला युवक का शव

Wed, 03 Mar 2021 11:13 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Wed, 03 Mar 2021 11:13 PM IST
विज्ञापन
The dead body of a youth found wrapped in blankets in the factory
नियामताबाद। अलीनगर थाना क्षेत्र के औद्योगिक क्षेत्र फेज एक स्थित एक आयरन फैक्टरी में कंबल में लिपटा हुआ युवक का शव बुधवार की शाम मिलने से सनसनी फैल गई। युवक बिट्टू राजभर (25) बलुआ थाना क्षेत्र के अमरीपुर गांव का रहने वाला है। लोगों की सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर अगली कार्रवाई में जुट गई।
विज्ञापन

औद्योगिक क्षेत्र फेज एक स्थित एक आयरन फैक्टरी में मजदूर कार्य कर रहे थे। इसी बीच फैक्टरी में रखे गए लौह अयस्क के ढेर में कंबल में लिपटा हुआ युवक का शव देखकर हड़कंप मच गया। मजदूरों ने इसकी सूचना फैक्टरी प्रबंधन को दी। सूचना पर अलीनगर पुलिस मौके पर पहुंची। यहां शव को कब्जे में लेकर थाने ले गई। सीओ सदर केपी सिंह ने बताया कि फैक्टरी में सरेसर स्थित रैक से पिछले दिनों लौह अयस्क आया था। आशंका है कि अयस्क के ढेर पर युवक सो रहा होगा और रात में लोडर के माध्यम से अयस्क के साथ ही वाहन पर अनजाने में लाद दिया गया। इससे उसकी मौत हो गई होगी। हालांकि पोस्टमार्टम रिपोर्ट के बाद ही मौत के कारणों का पता चलेगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed