फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Chandauli News ›   The crowd is looking at the district hospital for investigation

जांच कराने के लिए जिला अस्पताल में लग रही भीड़

Wed, 06 May 2020 06:12 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Wed, 06 May 2020 06:12 PM IST
विज्ञापन
The crowd is looking at the district hospital for investigation
जांच कराने के लिए जिला अस्पताल में लग रही भीड़
विज्ञापन

सचित्र-51 व 52
संवाद न्यूज एजेंसी
चंदौली। कोरोना वायरस के संक्रमण से बचाने के लिए स्वास्थ्य विभाग की ओर से प्रतिदिन आइसोलशन वार्ड में संदिग्धों की जांच की जा रही है, लेकिन अब सिर्फ जांच होगी सैंपल एकत्र नहीं किए जा रहे हैं। जिला अस्पताल में बुधवार को लगभग 60 से अधिक लोगों की मात्र स्क्रींनिंग ही की गई। क्योंकि बीएचयू का जांच केंद्र बंद होने के कारण सैंपल लखनऊ भेजा रहा है। इससे जांच रिपोर्ट के आने में भी देर होगी। कोराना वायरस के संक्रमण की जांच के लिए जिला मुख्यालय व चकिया के जिला अस्पताल में संदिग्धों की जांच के लिए केंद्र की स्थापना की गई थी, लेकिन वाराणसी जांच केंद्र के वैज्ञानिक के संक्रमित होने के कारण जनपद में भी जांच प्रक्रिया प्रभावित हो गई। उक्त केंद्र के खुलने के बाद ही जांच की प्रक्रिया में तेजी आ सकती है, लेकिन स्वास्थ्य प्रशासन की ओर से जांच सैंपल लखनऊ भेजने की व्यवस्था की गई है। अब जिला अस्पताल में केवल स्क्रींनिंग की जा रही है और संदिग्ध मिलने पर उन्हें क्वारंटिन किया जा रहा है, ताकि संक्रमण फैलने न पाए। वहीं एंबुलेंस कर्मी संदिग्धों को जिला अस्पताल के आईसोलेशन वार्ड लेकर पहुंच रहे है, लेकिन सैंपल नहीं किए जाने के कारण उनकी चिकित्सकों की ओर स्क्रींनिंग की जा रही है। साथ ही जरूरी होने पर उक्त जिला अस्पताल में ही मरीज को क्वारंटीन किया जा रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed