फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Chandauli News ›   The crocodile dragged the woman working in the field into the river, died

खेत में काम कर रही महिला को नदी में खींचकर ले गया मगरमच्छ, मौत

Wed, 06 Oct 2021 06:48 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Wed, 06 Oct 2021 06:48 PM IST
विज्ञापन
The crocodile dragged the woman working in the field into the river, died
चकिया(चंदौली)। कोतवाली क्षेत्र के भीषमपुर गांव के समीप बुधवार की सुबह खेत में काम रही महिला को विशालकाय मगरमच्छ खींचकर नदी में ले गया। महिला की चीख सुनकर एकत्र हुए ग्रामीणों ने इसकी सूचना पुलिस और वन विभाग को दी। काफी देर तक कोई भी सरकारी मदद नहीं मिलने पर ग्रामीणों ने खोजबीन शुरू की। नदी में जाल डालकर ग्रामीणों ने मगरमच्छ को पकड़ लिया। इस दौरान मगरमच्छ महिला के शव को नदी में छोड़ कर वहां से भाग गया। बाद में लोगों ने शव को नदी से बाहर निकाला। इसके बाद लोगों ने चकिया के सहदुल्लापुर तिराहे पर शव रखकर जाम कर दिया। सूचना के बाद पुलिस के साथ मौके पर पहुंचे तहसीलदार ने मुआवजा दिलाने का आश्वासन देकर जाम समाप्त कराया। वहीं शव को पोस्टमार्टम के लिए जिला चिकित्सालय भेज दिया।
विज्ञापन

क्षेत्र के भीषमपुर गांव निवासी जग्गू सोनकर गांव से कुछ दूर स्थित चंद्रप्रभा नदी किनारे कुस्मभर पहाड़ा के पास अड़ार बनाकर सब्जी की खेती व पशुपालन करते हैं। जग्गू सोनकर की पत्नी पार्वती सोनकर (48) हर रोज की भांति बुुधवार को वहां कुछ कार्य कर रही थी। इस दौरान पास ही से गुजरी चंद्रप्रभा नदी से निकले विशालकाय मगरमच्छ ने पार्वती को पीछे पकड़ लिया और नदी में खींच कर ले गया। इस दौरान वहां मौजूद पार्वती पुत्री चंदा (12) मगरमच्छ को देखकर शोर मचाने लगी। शोर सुनकर आसपास के लोग तथा परिजन मौके पर पहुंच गए। घटना की जानकारी मिलते ही परिजनों ने इसकी सूचना वन विभाग व पुलिस को दी गई लेकिन घंटों बाद भी पुलिस व वन विभाग की ओर से कोई कर्मचारी वहां नहीं पहुंचा। इसके बाद ग्रामीणों ने जाल लगाकर किसी प्रकार मगरमच्छ के पकड़ लिया। लेकिन मगरमच्छ जाल को क्षतिग्रस्त कर नदी में भाग गया। ग्रामीणों ने पार्वती के शव को नदी से बाहर निकाला । प्रशासन के रवैये से नाराज ग्रामीण पार्वती की शव को खाट पर रखकर घटना स्थल से लगभग चार किलोमीटर दूर पैदल ही नगर स्थित सहदुल्लापुर तिराहे पर ले आये। इसके बाद शव को वहां रखकर चकिया-पीडीडीयू नगर- नौगढ़ मार्ग जाम कर दिया।
विज्ञापन

लगभग एक घंटे तक चक्का जाम होने से आवागमन पूरी तरह बाधित हो गया। सूचना पर मौके पर पहुंचे तहसीलदार विकासधर दुबे व कोतवाल राजेश यादव परिजनों को मनाने की कोशिश की लेकिन वे नहीं मानें। बाद में मुआवजा दिलाये जाने के आश्वासन के बाद ग्रामीणों तथा परिजनों चक्का जाम समाप्त किया। तब जाकर आवागमन शुरू हो सका। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए जिला अस्पताल भेज दिया। तहसीलदार विकासधर दुबे ने कहा कि दैवीय आपदा व वन विभाग की ओर से मिलने वाले सहायता राशि के लिए रिपोर्ट भेजी जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed