फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Chandauli News ›   The constable recruitment exam will be held today at 11 centres, with 4,224 candidates participating.

Chandauli News: आज 11 केंद्रों पर होगी दरोगा भर्ती परीक्षा, 4224 अभ्यर्थी होंगे शामिल

Sat, 14 Mar 2026 01:49 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Sat, 14 Mar 2026 01:49 AM IST
विज्ञापन
The constable recruitment exam will be held today at 11 centres, with 4,224 candidates participating.
जिले में उप निरीक्षक व समकक्ष पदों के लिए होने वाली लिखित परीक्षा को लेकर तैयारी पूरी हो चुकी है। शनिवार और रविवार को 11 केंद्रों पर दरोगा भर्ती परीक्षा होगी। इसमें 4224 अभ्यर्थी शामिल होंगे। केंद्र के समीप की फोटो स्टेट की दुकानें बंद करा दी गई हैं।
विज्ञापन

जिला विद्यालय निरीक्षक देवेंद्र सिंह ने बताया कि परीक्षा दो पालियों में हेागी। 11 केंद्रों पर 4224 अभ्यर्थी परीक्षा देने पहुंचेंगे। परीक्षा केंद्रों पर व्यवस्थाओं को सुचारु रखने के लिए केंद्र व्यवस्थापक, सहायक केंद्र व्यवस्थापक, परीक्षा सहायक, कक्ष निरीक्षक और सहयोगी कक्ष निरीक्षक की तैनाती की गई है। प्रत्येक परीक्षा कक्ष में दो-दो निरीक्षक तैनात रहेंगे।
विज्ञापन

इसके अलावा 30 कक्ष निरीक्षकों को आरक्षित श्रेणी में रखा गया है।
सभी परीक्षा केंद्रों पर पुलिस बल की तैनाती की जाएगी और केंद्रों के आसपास निगरानी रखी जाएगी। इसके अलावा अधिकारियों की टीम भी लगातार केंद्रों का निरीक्षण करेगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

इन केंद्रों पर होगी परीक्षा: अशोक इंटर कॉलेज, राजकीय महिला महाविद्यालय, सैयदराजा, जिला पंचायत बालिका इंटर कॉलेज, चंदौली, लाल बहादुर शास्त्री पीजी कॉलेज, नियामताबाद, महेंद्र टेक्निकल इंटर कॉलेज, चंदौली, नगर पालिका इंटर कॉलेज (अ), पीडीडीयू नगर, नगर पालिका इंटर कॉलेज (ब), पीडीडीयू नगर, नेशनल इंटर कॉलेज, सैयदराजा, पं.कमलापति त्रिपाठी राजकीय स्नातकोत्तर महाविद्यालय, चंदौली, सकलडीहा इंटर कॉलेज, सकलडीहा, सकलडीहा पीजी कॉलेज, सकलडीहा में परीक्षा होगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed