फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Chandauli News ›   The condition of 112 roads in the district will improve with Rs 18 crore 50 lakh.

Chandauli News: 18 करोड़ 50 लाख से सुधरेगी जिले की 112 सड़कों की दशा

Thu, 13 Feb 2025 12:33 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Thu, 13 Feb 2025 12:33 AM IST
विज्ञापन
The condition of 112 roads in the district will improve with Rs 18 crore 50 lakh.
पीडीडीयू नगर। जिले की 112 क्षतिग्रस्त सड़कों की मरम्मत के लिए पीडब्ल्यूडी के 18.50 करोड़ की कार्ययोजना को शासन से मंजूरी मिल गई है।
विज्ञापन

टेंडर की प्रक्रिया भी पूरी कर ली गई है। योजना में मुगलसराय की 15, सकलडीहा की 70 और सैयदराजा विधानसभा की 27 सड़कें शामिल हैं। पांच वर्ष पहले इन सड़कों की मरम्मत कराई गई थी। उसके बाद से ये सड़कें उपेक्षित थीं। इन सड़कों के बन जाने से 260 गांवों के नौ लाख की आबादी को लाभ होगा।

बरसात में जल भराव और अन्य कारणों से यह सड़कें क्षतिगस्त हो गई थीं। इनमें कई तो चलने के योग्य नहीं हैं। इन सड़कों से करीब 260 गांवों की लगभग नौ लाख की आबादी का आवागमन होता है। इन सड़कों में अधिकांश पर बड़े-बड़े जानलेवा गड्ढे बन गए हैं। इन पर आवागमन करना काफी दुरूह हो गया है। बरसात में तो इन सड़कों पर चलना जान जोखिम में डालने के समान है। पानी से भरे गड्ढों में आए दिन लोग गिरकर घायल होते रहते हैं। पिछले वर्ष नवंबर में 13 करोड़ रुपये से जिले की 86 सड़कों का नवीनीकरण कराया गया था। इसके अलावा गड्ढा मुक्ति अभियान के तहत 300 से अधिक सड़कों को गड्ढा मुक्त किया जा चुका है। अब बची हुई 112 सड़कों की मरम्मत कराई जाएगी।
विज्ञापन


इनसेट..

152 किमी सड़कों पर होगा विशेष मरम्मत कार्य

योजना में शामिल मुगलसराय विधानसभा की करीब 19 किलोमीटर की 15, सकलडीहा विधानसभा की 84 किलोमीटर की 70 और सैयदराजा विधानसभा की 49 किलोमीटर की 27 सड़कों का विशेष रूप से मरम्मत कराया जाएगा। इससे लोगों को आवागमन में सहूलियत होगी।
विज्ञापन
विज्ञापन


कोट.....

जिले की 112 सड़कों पर विशेष मरम्मत कार्य कराने के लिए टेंडर प्रक्रिया पूरी कर ली गई है। प्रयागराज में महाकुंभ के कारण निर्माण सामग्रियों के पहुंचने में विलंब हो रहा है। महाकुंभ समाप्त होने के बाद सड़कों का मरम्मत कार्य शुरू कर दिया जाएगा।
राजेश कुमार, एक्सईएन, पीडब्ल्यूडी, चंदौली
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed