{"_id":"574deba64f1c1b770710992e","slug":"the-commotion-for-power","type":"story","status":"publish","title_hn":"बिजली के लिए किया हंगामा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बिजली के लिए किया हंगामा
ब्यूरो/ अमरउजाला, चंदौली
Updated Wed, 01 Jun 2016 01:23 AM IST
विज्ञापन
प्रदर्शन करते भाजपा कार्यकर्ता।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
स्थानीय उपकेन्द्र से जुड़े दर्जनों गांव की आपूर्ति पिछले पांच दिनों से ठेकेदार और अधिकारियेां की लापरवाही के कारण ठप है। इसको लेकर ग्रामीणों में गुस्सा है। मंगलवार को भाजपा नेता सूर्यमुनि तिवारी के नेतृत्व में ग्रामीणों ने उपकेन्द्र पर पहुंचकर हो हल्ला मचाया। एसडीओ ने दो दिनों में आपूर्ति ठीक कराने का आश्वासन देकर ग्रामीणों को शांत कराया। इस दौरान भाजपाइयों ने ठेकेदार को हटाने की मांग किया।
भाजपा नेताओं ने आरोप लगाया कि पिछले पांच दिनों से दर्जनों गांव की आपूर्ति ठप है। जबकि ठेकेदार सत्ता पक्ष के नेताओं का हनक दिखाकर काम करने में मनमानी कर रहा है। इस दौरान चेताया कि शीघ्र आपूर्ति बहाल नही हुआ तो भाजपाई सड़क पर उतरकर आंदोलन करने को मजबूर होंगे। उधर हंगामारत भाजपाईयों को एसडीओ प्रशांत कुमार ने दो दिनों के अंदर आपूर्ति बहाल करने का आश्वासन देकर शांत कराया। इस मौके पर हो हल्ला मचाने वाले भाजपा मण्डल अध्यक्ष रामअधार गुप्ता, रामप्रकाश सिंह नखडू, संजय जायसवाल, मोनू, संतोष, अखिलेश सिंह, अजय, प्रेम प्रकाश, गुडडु पाठक, बलवंत, मुकेश आदि मौजूद रहे।