{"_id":"6ac7f76db93649a940033a4a","slug":"protested-by-wearing-black-bands-boycotting-work-chandauli-news-c-189-1-svns1013-155904-2026-10-09","type":"story","status":"publish","title_hn":"Chandauli News: काली पट्टी बांध जताया विरोध, कार्य बहिष्कार किया","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Chandauli News: काली पट्टी बांध जताया विरोध, कार्य बहिष्कार किया
विज्ञापन
पीडीडीयू नगर के राजकीय महिला चिकित्सालय में काली पट्टी बांधकर विरोध जताते एनएचएम और नाको के संव
पीडीडीयू नगर। राजकीय महिला चिकित्सालय में बृहस्पतिवार को राष्ट्रीय स्वास्थ्य मिशन (एनएचएम) और राष्ट्रीय एड्स नियंत्रण संगठन (नाको) से जुड़े संविदा व आउटसोर्सिंग कर्मचारियों ने काली पट्टी बांधकर विरोध जताया और कार्य बहिष्कार किया। इससे जांच और टीकाकरण का काम प्रभावित हुआ।
आंदोलन में शामिल आयुष चिकित्सक डॉ. नितेश केशरी ने बताया कि एनएचएम, नाको और आउटसोर्सिंग कर्मचारी पिछले एक सप्ताह से काली पट्टी बांधकर कार्य कर रहे थे। बृहस्पतिवार को मांगों के समर्थन में कार्य बहिष्कार किया गया। उन्होंने कहा कि कर्मचारी लंबे समय से नियमितीकरण और समान कार्य, समान वेतन की मांग कर रहे हैं। वर्षों से सेवाएं देने के बावजूद उन्हें स्थायी कर्मचारियों के समान वेतन और सुविधाएं नहीं मिल रही हैं।
उन्होंने बताया कि इस संबंध में मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ और उपमुख्यमंत्री बृजेश पाठक को ज्ञापन दिया जा चुका है। कर्मचारियों ने इंश्योरेंस सुविधा की भी मांग की थी, लेकिन स्वीकृति के बाद भी इसे लागू नहीं किया गया है। इस मौके पर अविनाश, दिव्य प्रकाश, दीपक, रामवृक्ष, रति, शशि बाला, संजय, सोनी, रंजना, बृजेश, ज्योति, पूनम, सरिता आदि मौजूद थीं।
विज्ञापन
कोट
एनएचएम और नाको कर्मचारियों के कार्य बहिष्कार के बावजूद अस्पताल में ओपीडी सामान्य रही। नियमित कर्मचारी कार्य करते रहे। इमरजेंसी में लैब में खून की जांच भी की गई। - डॉ. एसके चतुर्वेदी, प्रभारी चिकित्साधिकारी, राजकीय महिला चिकित्सालय, पीडीडीयू नगर
इनसेट-
एड्स नियंत्रण कर्मचारी संघ ने सीएमएस को सौंपा ज्ञापन
कंदवा। प्रदेश एड्स नियंत्रण कर्मचारी संघ के सदस्यों ने बृहस्पतिवार को जिलाध्यक्ष जय नारायण सिंह के नेतृत्व में सीएमएस और मेडिकल कॉलेज के प्राचार्य को ज्ञापन सौंपा। कर्मचारियों ने चेताया कि 10 अक्टूबर तक मांगों का निस्तारण नहीं हुआ तो आंदोलन किया जाएगा। जिलाध्यक्ष ने बताया कि प्रदेश कार्यकारिणी की 26 सितंबर की बैठक में ‘सफलता तक संघर्ष’ का निर्णय लिया गया है। इसके तहत पांच से 11 अक्टूबर तक काला फीता बांधकर विरोध, 12 से 14 अक्टूबर तक दो घंटे का कार्य बहिष्कार किया जाएगा। 15 अक्टूबर को लखनऊ में धरना और 16 अक्टूबर से भूख हड़ताल की चेतावनी दी गई है। ज्ञापन सौंपने वालों में अरुण पाठक, संजय कुमार, विनय कुमार, सुधा, आफरीन और उपेंद्र सिंह आदि रहे।