{"_id":"57f2b8f14f1c1bab3326ffba","slug":"the-commotion-candidates","type":"story","status":"publish","title_hn":"अभ्यर्थियों ने किया हंगामा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
अभ्यर्थियों ने किया हंगामा
चंदौली ब्यूरो, अमर उजाला
Updated Tue, 04 Oct 2016 01:30 AM IST
विज्ञापन
प्रदर्शन करते अभ्यर्थी।
नगर पंचायत में 13 संविदा सफाई कर्मियों की नियुक्ति के इंटरव्यू के लिए सोमवार को नगर पंचायत कार्यालय पर अभ्यर्थियो की भारी भीड़ उमड़ पड़ी। इन्टरव्यू के दौरान शुरू में पुलिस की व्यवस्था न किये जाने से अव्यवस्था फैल गई। इससे बवाल की नौबत आ गई तथा व्यवस्था का विरोध करते हुए साक्षात्कार में आये महिला पुरुष अभ्यर्थियो ने हंगामा करते हुए नारेबाजी की। सूचना मिलने पर पहुंची पुलिस ने किसी तरह मामला संभाला।
नगर पंचायत में 13 संविदा सफाई कर्मियो के लिए 494 महिला-पुरुष अभ्यर्थी सोमवार को नगर पंचायत कार्यालय पर पहुंचे। इन अभ्यर्थियों का पहले नगर के कई स्थानो पर सफाई कराकर टेस्ट लिया गया। अभ्यर्थियों की बड़ी संख्या के बावजूद साक्षात्कार शुरु होने तक उपजिलाधिकारी की अध्यक्षता में गठित साक्षात्कार कमेटी ने पुलिस को सुरक्षा व्यवस्था के लिए सूचित नही किया। इससे अभ्यर्थियो में अफरा-तफरी का माहौल व्याप्त है। अव्यवस्था के विरोध में कतिपय अभ्यर्थियो ने एकजूट होकर नारेबाजी आरंभ कर दी। इससे अव्यवस्था की स्थिति उत्पन्न हो गई। स्थिति को देखते अधिशासी अधिकारी अशोक मिश्र की सूचना पर कोतवाली पुलिस मौके पर पंहुची स्थिति पर नियंत्रण किया। इसके उपरान्त दस-दस की संख्या में अभ्यर्थियो को साक्षात्कार के लिए बुलाया गया। इंटरव्यू टीम में उपजिलाधिकारी जवाहर लाल श्रीवास्तव, अधिशासी अधिकारी अशोक कुमार मिश्र, जिला विकलांग कल्याण अधिकारी, अवर अभियंता जल-कल आदि रहे।