फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Chandauli News ›   The commissioner distributed relief material to the needy

कमिश्नर ने जरूरतमंदों में बांटी राहत सामग्री

Sun, 24 May 2020 10:57 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Sun, 24 May 2020 10:57 PM IST
विज्ञापन
The commissioner distributed relief material to the needy
ड़ाव के सेमरा स्थित सेंट अल हनीफ एजुकेशनल सेंटर में राहत किट का वितरण करते कमिश्नर दीपक अग्रवाल। - फोटो : CHANDAULI
पङाव। लॉकडाउन में कोई भूखा न सोए इसके लिए स्वयं सेवी संगठन, प्रशासन और जनप्रतिनिधि लगातार राहत सामग्री बांट रहे हैं। इसी कड़ी में रविवार को क्षेत्र के संत अलहनीफी एजुकेशन सेंटर में शिविर लगातर तीन सौ जरूरतमंदों को राहत सामग्री बांटी गई। मुख्य अतिथि कमिश्नर वाराणसी दीपक अग्रवाल ने राहत सामग्री बांटी।
विज्ञापन

इस दौरान कमिश्नर दीपक अग्रवाल ने कहा कि वर्तमान समय बहुत ही कठिन है। इस परिस्थिति मे जरूरत मंदों को राहत पहुंचाना बहुत बङी सेवा है। इस दौरान जिलाधिकारी नवनीत सिंह चहल ने कहा कि यह नेक पहल है, इस तरह के कार्य समाज के हर लोंगो को करना चाहिए। संत अल हनीफ एजुकेशनल सेंटर के मैनेजिंग डायरेक्टर हाजी वसीम अहमद ने बताया कि लॉक डाउन लगने के समय से ही राहत कार्य किया जा रहा है। शिविर में जलीलपुर , मढिया, कटेसर, सेमरा, बहादुरपुर, चौरहट और डोमरी गांव के असहाय लोगों को राहत सामग्री मिली। इसके पूर्व कमिश्नर , डीएम और एसडीएम संयुक्त रूप से सैनिटाइजर मशीन का शुभारंभ किया। इस मौके पर एसडीएम कुमार हर्ष, लिट्को इंडस्ट्रीज के डायरेक्टर इकरामुल हक लारी, लतीफ हास्पिटल कें डायरेक्टर डा. कलीम अहमद, मुहम्मद शाहजहां, लेखपाल सलमान खान, साजिद खान , मुहम्मद सुफियान, इस्तियाक अहमद रहे। पीडीडीयू नगर में आलू मिल चौराहे स्थित एसआरएस ट्यूटोरियलस कार्यालय के पास समाजसेवी चंद्रशेखर यादव की ओर से 250 मुस्लिम पव्0िवारों में खाद्य सामग्री चावल, दाल, आटा, आलू, प्याज, सेवई, चीनी आदि सामान वितरित किया गया। इसके अलावा इस्लामपुर, तारनपुर में मुस्लिम परिवारों में भी बांटा गया। इस मौके हेड टीटीई जितेंद्र कुमार, मनीष यदुवंशी, रोशन शर्मा, अभिषेक कुमार, रिंकू, बबलू यादव, अंकित, दीपक रहे। कंदवा संवाददाता के अनुसार सैयदराजा विधायक सुशील सिंह के निर्देश पर उनके प्रतिनिधि पिंटू सिंह ने बरहनी, घोसवा और महुंजी गांव स्थित प्राथमिक विद्यालयों पर बने क्वारंटीन सेंटरों पर सैनिटाइजर, मास्क और डिटॉल साबुन वितरित किया। वहीं कंदवा प्रभारी निरीक्षक तेजबहादुर सिंह ने बरहनी परिषदीय विद्यालय में बनाए गए क्वारंटीन सेंटर में बिजली, पानी सहित अन्य सुविधाओं का जायजा लिया। इस दौरान भाजपा किसान मोर्चा के जिला महामंत्री हरीश सिंह ने क्वारंटीन लोगों का उत्साहवर्द्धन करते हुए कहा कि चिकित्सकों द्वारा दिए गए सुझाव का पालन करें। इस दौरान चौकी प्रभारी सुग्रीव गुप्ता, गुलाब सिंह, भगवती तिवारी, श्रवण सिंह, अनूप, मुन्ना रहे। शहर कांग्रेस कमेटी की ओर से कालीमहाल स्थित पार्टी कैंप कार्यालय पर असहाय व जरूरतमंद परिवारों को खाद्य सामग्री उपलब्ध कराया गया। वहीं राष्ट्रीय राजमार्ग-2 प्रवासी श्रमिकों, मजदूरों को खाने पीने का जरूरी सामान मुहैया कराया गया। इस दौरान दयाराम पटेल, शाहिद तौसिफ, राजेश कुमार रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed