Exclusive News एक्सक्लूसिव खबरें
Free E-Paper फ्री में ई-पेपर पढ़ें
ऐप डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Chandauli News ›   The cold westerly winds did not bring any relief; the biting cold persisted

Chandauli News: ठंडी पछुआ हवा चलने से नहीं मिली राहत, गलन बरकरार

Fri, 16 Jan 2026 12:46 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Fri, 16 Jan 2026 12:46 AM IST
विज्ञापन
The cold westerly winds did not bring any relief; the biting cold persisted
पीडीडीयू नगर/टांडाकला। ठंडी पछुआ हवाओं (पश्चिमी विक्षोभ से आने वाली सर्द हवाओं) के कारण जिले में ठंड और गलन बरकरार है। दिन में धूप निकलने के बावजूद लोगों को राहत नहीं मिल पा रही और जनजीवन प्रभावित हो रहा है। खासकर सुबह-शाम गलन अधिक महसूस हो रही है। लोग अलाव जलाकर ठंड से बचने की कोशिश कर रहे हैं। जिले का अधिकतम तापमान बृहस्पतिवार को बुधवार के 21 से दो डिग्री कम होकर 19 पर पहुंच गया जबकि न्यूनतम तापमान एक डिग्री बढ़कर छह से सात दर्ज किया गया। मौसम विशेषज्ञों के अनुसार ठंड का यह सिलसिला कुछ दिन और जारी रह सकता है। टांडाकला क्षेत्र के तटीय इलाकों में तीन दिनों से चल रही पछुआ हवा हवाओं और गलन में भारी इजाफा हुआ है। शाम ढलते ही गलन इतनी बढ़ जा रही है कि लोग घरों में दुबकने को विवश हो जा रहे हैं।
विज्ञापन

गेहूं की फसलों के लिए लाभकारी

क्षेत्र के प्रगतिशील किसान इंद्रजीत पांडेय ने बताया कि पछुआ हल्का का चलना खेती-किसानी के लिए बेहद फायदेमंद है। पछुआ हवा के कारण आसमान साफ रहता है और दिन में तेज धूप निकलती है। वर्तमान में गेहूं की फसल तैयार होने की अवस्था में है जिसके लिए गलन और कम तापमान की सख्त जरूरत है। यदि इस समय ठंड कम हो गई तो पैदावार पर प्रतिकूल असर पड़ सकता है। हालांकि, सुबह और शाम के वक्त पड़ रही भीषण ठंड से बचने के लिए ग्रामीण अब भी अलाव का सहारा ले रहे हैं। रात के समय तापमान में गिरावट के कारण गलन का अहसास अधिक हो रहा है।
विज्ञापन


पश्चिमी विक्षोभ के प्रभाव से आगामी दिनों में न्यूनतम तापमान बढ़ने से शीतलहर व पाले से राहत मिल सकती है। हालांकि दिन चढ़ने के साथ कोहरा छंटने से मौसम खुशगवार रहने की संभावना है। - अतुल कुमार सिंह, प्रभारी, राज्य कृषि व मौसम विभाग।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed