फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Chandauli News ›   The cleaning of the big drain of the new Satti has not started yet

रेलवे की लापरवाही नगरवासियों पर पड़ सकती है भारी

Tue, 28 Jun 2022 11:33 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Tue, 28 Jun 2022 11:33 PM IST
विज्ञापन
The cleaning of the big drain of the new Satti has not started yet
पीडीडीयू नगर। मानसून ने दस्तक दे ही है। इसके बावजूद रेलवे की ओर से नगर के नई सट्टी से होकर गुजरे नाले की सफाई अब तक शुरू नहीं हो पाई है। ऐसे में मुसलाधार बारिश के शुरू होते ही नाले के ओवरफ्लो होने के चलते नगर में जलभराव की समस्या उत्पन्न हो जाएगी।
विज्ञापन

नगर के नई सट्टी से होकर काली महाल होते हुए रौना गांव से गंगा नदी में गिरने वाले नाले की साफ-सफाई रेलवे ने अब तक शुरू नहीं कराई है। जबकि सभी नालों की सफाई 15 जून से पहले हो जानी चाहिए थी। नगर के नई सट्टी से होकर गुजरा नाला लगभग पांच किलोमीटर लंबा है। वहीं नाले के ऊपर हुए अतिक्रमण को हटाने और सफाई करने के कार्य में 10 से 15 दिन का समय लग जाएगा और तब तक मानसून पूरे तरीके से अपने शबाब पर होगा। ऐसे में लोगों को काफी दिक्कतों का सामना करना पड़ सकता है।
विज्ञापन

नई सट्टी से गुजरे नाले की सफाई को लेकर नगर पालिका की ओर से भेजे गये पत्र के अनुसार रेलवे ने 28 जून से सफाई आरंभ करने की बात कही है। -कृष्णचंद्र, ईओ, नगर पालिका, पीडीडीयू नगर
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed