फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Chandauli News ›   The chain snatched from the mother-in-law of the member in broad daylight

मंदिर में दर्शन कर रही सभासद की सास से दिनदहाड़े चेन छीनी

Thu, 17 Mar 2022 05:57 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Thu, 17 Mar 2022 05:57 PM IST
विज्ञापन
The chain snatched from the mother-in-law of the member in broad daylight
पीडीडीयू नगर। मुगलसराय थाना क्षेत्र इस समय चोर उचक्कों का गढ़ बन चुका है। सोमवार को दिनदहाड़े शिक्षिका की सोने की चेन और छात्रा से मोबाइल उड़ाने की घटना के बाद बेखौफ बदमाश बृहस्पतिवार को कैलाशपुरी स्थित शिव मंदिर में दर्शन कर रही सभासद की सास के गले से चेन छीनकर फरार हो गए। दिनदहाड़े हुई इस घटना से क्षेत्र के लोगों में दहशत है। सूचना पर पहुंची पुलिस छानबीन में लगी रही।
विज्ञापन

नगर के कैलाशपुरी वार्ड सभासद निधि तिवारी की सास शैलबाला तिवारी बृहस्पतिवार को दिन में लगभग 11 बजे क्षेत्र स्थित शिव मंदिर दर्शन पूजन के लिए गई थीं। मंदिर में पूजन के बाद परिसर स्थित एक पेड़ में जल चढ़ा रही थीं कि तभी वहां बदमाश आये और उनके गले में पर हाथ मारकर चेन नोंच ली। और फरार हो गये। से फरार हो गये। उन्होंने चेन की कीमत लगभग एक लाख रुपये बतायी है। इसके बाद उन्होंने घटना की जानकारी परिवार वालों को दी। सूचना के बाद मौके पर पहुंची पुलिस जांच में जुटे रही। मुगलसराय इंस्पेक्टर बृजेशचंद्र तिवारी ने बताया कि घटना के बाबत सीसी कैमरे की जांच की जा रही है। जल्द ही मामले का खुलासा किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed