फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Chandauli News ›   The central government is ignoring the farmers of the country

देश के किसानों की उपेक्षा कर रही केन्द्र सरकार

Tue, 02 Feb 2021 12:56 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Tue, 02 Feb 2021 12:56 AM IST
विज्ञापन
The central government is ignoring the farmers of the country
चंदौली। भागीदारी संकल्प मोर्चा के बैनर तले विभिन्न दलों के कार्यकर्ताओं ने सोमवार को जिला मुख्यालय पर धरना प्रदर्शन किया गया। इस दौरान कृषि विधेयक सहित सहित 16 सूत्रीय मांगों का ज्ञापन प्रशासनिक अधिकारी को दिया। इस दौरान मुख्यालय के गेट पर केन्द्र सरकार को कोसा।
विज्ञापन

जन अधिकार पार्टी के जिला महासचिव भोलानाथ विश्वकर्मा ने कहा कि केन्द्र सरकार किसानों के हितों की अनदेखी कर रहा है। हालत यह है कि कृषि कानूनों को रद्द करने की मांग को लेकर किसान दिल्ली में आंदोलित है। दो माह का समय बीत जाने के बाद भी सरकार किसानों की समस्या का निराकरण करने की बजाय उनका दमन करने पर तुली है। किसान आंदोलन को बदनाम करने का षड्यंत्र किया जा रहा है। किसानों पर मुकदमे लादकर उनके हौसले को तोड़ने का काम किया जा रहा है जो पूरी तरह से अनुचित है। सरकार को किसानों की बात सुननी चाहिए। यदि ऐसा नहीं हुआ तो किसान सरकार की नींव हिलाने का काम करेंगे। इस मौके पर सुनील मौर्य, अपना दल जिलाध्यक्ष गुरु पूरन पटेल, शिवपूजन मौर्य, फारूक अंसारी, बिंदू मौर्य, सुशीला मौर्य, कमला मौर्य, शिवनारायण मौर्य, संजय मौर्य, रामविलास मौर्य उपस्थित रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed