फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Chandauli News ›   The case of Siyaram Upadhyay's death in police lathicharge reached the Human Rights Commission

Chandauli News: मानवाधिकार आयोग पहुंचा पुलिस के लाठीचार्ज में सियाराम उपाध्याय की मौत का मामला

Mon, 15 Sep 2025 01:08 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Mon, 15 Sep 2025 01:08 AM IST
विज्ञापन
The case of Siyaram Upadhyay's death in police lathicharge reached the Human Rights Commission
गाजीपुर के नौनहरा थाना परिसर में नौ सितंबर की रात धरने पर बैठे लोगों पर हुए लाठीचार्ज में घायल स्कुंदीपुर गांव निवासी भाजपा कार्यकर्ता सियाराम उपाध्याय (35) की मौत का मामला मानवाधिकार आयोग तक पहुंच गया है। पीडीडीयू नगर निवासी अधिवक्ता और सामाजिक कार्यकर्ता खालिद वकार आबिद ने मानवाधिकार आयोग से मामले में हस्तक्षेप करने और न्याय की गुहार लगाई है। आयोग ने मामले का संज्ञान लिया है।
विज्ञापन


कसाब महाल निवासी खालिद वकार आबिद ने मानवाधिकार आयोग को भेजे पत्र में कहा कि गाजीपुर के नौनहरा थाना परिसर में मंगलवार की रात धरने पर बैठे लोगों पर हुए लाठीचार्ज में घायल स्कुंदीपुर गांव निवासी सियाराम उपाध्याय (35) की बुधवार की रात करीब तीन बजे मौत हो गई थी।इस मामले में एसपी डॉ. ईरज राजा ने बृहस्पतिवार की शाम को नोनहरा थानाध्यक्ष वेंकटेश तिवारी सहित छह पुलिसकर्मियों को निलंबित और पांच को लाइन हाजिर कर दिया था। एडिशनल एसपी ज्ञानेंद्र नाथ प्रसाद को जांच सौंपी गई है। डीएम अविनाश कुमार ने मजिस्ट्रियल जांच के आदेश दिए हैं। वीडियोग्राफी के साथ तीन डॉक्टरों के पैनल ने शव का पोस्टमार्टम किया। वहीं, पिता ने सीओ समेत सात पुलिस वालों के खिलाफ तहरीर दी है।
विज्ञापन




सियाराम उपाध्याय के पिता गिरजा उपाध्याय ने तहरीर देकर सीओ कासिमाबाद, थानाध्यक्ष नोनहरा समेत सात पुलिस कर्मियों पर हत्या का मुकदमा दर्ज करने की मांग की है। मृतक की माता भागीरथी देवी और भाभी नीतू उपाध्याय ने कहा कि पुलिस की पिटाई से सियाराम की मौत हुई है। यह घटना गंभीर प्रकृति की है। इस प्रकरण में स्थानीय पुलिस लीपापोती कर रही है। ऐसे में इस घटना की सीबीआई से उच्च स्तरीय जांच करानी चाहिए।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed