फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Chandauli News ›   The car rider was shot by the man-in-law, the accused absconded

पानी का छींटा पड़ने पर कार सवार युवक को मारी गोली

Fri, 20 Aug 2021 11:24 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Fri, 20 Aug 2021 11:24 PM IST
विज्ञापन
The car rider was shot by the man-in-law, the accused absconded
पीडीडीयू नगर। मुगलसराय कोतवाली क्षेत्र के हरिशंकरपुर के पास बृहस्पतिवार की रात मनबढ़ों ने देर रात दस बजे के करीब पानी का छींटा पड़ने से नाराज होकर कार सवार को गोली मार दी। घटना को अंजाम देने के बाद बाइक सवार युवक मौके से फरार हो गए। कार सवार के बाएं पैर में गोली लगने से वह घायल हो गया। उसे ट्रामा सेंटर में भर्ती कराया गया। पुलिस ने अज्ञात युवकों के खिलाफ केस दर्ज कर आगे की कार्रवाई में जुट गई है।
विज्ञापन

मुगलसराय कोतवाली क्षेत्र के मढ़िया गांव निवासी शहनवाज (35) की दुलहीपुर में किराने की दुकान है। बृहस्पतिवार की रात उसे ससुराल जानी था। इसके चलते युवक दुकान बंद कर कार से ससुराल मवई को रवाना हुआ। जैसे ही हरिशंकरपुर गांव के पास पहुंचा, तभी सड़क पर भरा पानी कार के गुजरने पर छींटा के रुप में बाइक पर पड़ गया। इस दौरान बाइक सवार दोनों युवकों ने पीछाकर कार रोक लिया। इसके बाद कार सवार युवक शहनवाज से हाथापाई करने लगे। बात बढ़ने पर बाइक सवार युवकों में से एक युवक ने कमर से पिस्टल निकाल शहनवाज पर फायर कर दिया। गोली शहनवाज के बाएं पैर में लगी। इसके बाद हमलावर फरार हो गए। मौके पर जुुटी भीड़ ने इसकी सूचना पुलिस को दी। बाद में पुलिस घायल को उपचार के लिए अस्पताल भेजी साथ ही घटना से परिजनों को अवगत कराया। युवक को उपचार के लिए बीएचयू स्थित ट्रामा सेंटर में भर्ती कराया गया है। मुगलसराय थाना प्रभारी राजीव रंजन उपाध्याय ट्रामा सेंटर पहुंच युवक का हाल लिए साथ ही बातचीत करने के बाद आरोपियों की तलाश में जुटे। कोतवाली प्रभारी मुगलसराय के अनुसार युवक की शिकायत पर बाइक सवार अज्ञात युवकों के विरुद्घ रिपोर्ट दर्ज कर आरोपियों की तलाश की जा रही।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed