फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Chandauli News ›   The car overturned in the canal, hitting the young man sitting on the bridge, death

पुल पर बैठे युवक को टक्कर मारते हुए नहर में पलटी कार, मौत

Sat, 21 May 2022 11:27 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Sat, 21 May 2022 11:27 PM IST
विज्ञापन
The car overturned in the canal, hitting the young man sitting on the bridge, death
प्रद्युम्न यादव (फाइलफोटो) - फोटो : CHANDAULI
इलिया। स्थानीय कस्बा के लेवा इलिया मार्ग पर शनिवार की प्रात: बरात से लौट रही अनियंत्रित वैगन आर कार ने पुलिया पर बैठे प्रद्युम्न यादव (18) नामक युवक को जोरदार टक्कर मारते हुए नहर में पलट गई। वहीं कार के बोनट में फंसकर प्रदुम्न कार के नीचे दब गया। जिससे उसकी घटनास्थल पर मौत हो गई।
विज्ञापन

कस्बा के कालीचरण यादव का पुत्र प्रदुम्न दसवीं कक्षा का छात्र था। रोज की भांति शनिवार की सुबह पांच बजे वह सुबह के वक्त टहलने के लिए लेवा इलिया मार्ग की तरफ गया था इसी बीच वह रास्ते में राजवाहा नहर के पुलिया पर बैठा हुआ था कि शुक्रवार को कस्बा में आई बारात से लौट रहे तेज गति में रहे एक वैगन आर कार के चालक ने मोड़ पर स्थित पुलिया पर पहुंचते ही आपा खो दिया। पुलिया पर जोरदार टक्कर मारते हुए नहर में जाकर पलट गई। जिसके कारण पुलिया पर बैठा प्रदुम्न उसकी चपेट में आ गया और बोनट में फंसकर नहर में पलटी कार के नीचे आ गया, जिससे उसकी घटनास्थल पर मौत हो गई।
विज्ञापन

घटना के बाद सुनसान जगह का लाभ उठाते हुए चालक मौके से फरार हो गया। सूचना मिलते ही ग्रामीणों की भारी भीड़ मौके पर जुट गई। वहीं प्रद्युम्न की मौत की खबर मिलते ही परिजनों में कोहराम मच गया। रोते बिलखते लोग मौके पर पहुंच गए। कालीचरण के दो पुत्रों में प्रदुम्न सबसे छोटा था। दूध का कारोबार कर कालीचरण परिवार का भरण पोषण करता है। छोटे पुत्र की मौत के बाद परिजनों पर गमों का पहाड़ टूट पड़ा है। वहीं मां आशा देवी का रो-रो कर बुरा हाल हो गया है। पुलिस ने शव को कार के नीचे से निकलवा कर पीएम के लिए जिला अस्पताल भेज दिया। थानाध्यक्ष अमित कुमार ने बताया कि शव को पीएम के लिए भेजने के साथ ही कार को कब्जे में लेकर अग्रिम कार्रवाई की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed