{"_id":"68cb14e0a5f16708b3000a0b","slug":"the-campaign-healthy-women-empowered-family-started-in-the-district-the-minister-in-charge-distributed-certificates-chandauli-news-c-190-1-bal1001-148409-2025-09-18","type":"story","status":"publish","title_hn":"Chandauli News: जिले में ‘स्वस्थ नारी सशक्त परिवार’ अभियान शुरू, प्रभारी मंत्री ने बांटे प्रशस्ति पत्र","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Chandauli News: जिले में ‘स्वस्थ नारी सशक्त परिवार’ अभियान शुरू, प्रभारी मंत्री ने बांटे प्रशस्ति पत्र
विज्ञापन
स्वस्थ नारी सशक्त परिवार’’ अभियान के दौरान नगरपालिका द्वारा लगाए गए स्वच्छता जागरुक प्रदर्शनी क
बलिया। दो अक्तूबर तक चलने वाले ‘स्वस्थ नारी सशक्त परिवार’ अभियान का शुभारंभ बुधवार को जिला चिकित्सालय में स्वास्थ्य मेले का उद्घाटन कर जिले के प्रभारी मंत्री दयाशंकर मिश्र दयालु और जिलाधिकारी मंगला प्रसाद सिंह ने किया। इस मौके पर प्रभारी मंत्री ने कहा कि राजा भोज की धरती पर टेक्सटाइल पार्क नए युग की शुरुआत है ।
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के 75वें जन्मदिवस पर प्रभारी मंत्री ने केक काटा। रक्तदान शिविर का शुभारंभ किया। चेयरमैन संत कुमार गुप्ता उर्फ मिठाई लाल, प्रदीप स्तोगी, धनंजय कन्नौजिया, अभिषेक कुमार सिंह, रवि कुमार सोनी और सोनी तिवारी संग युवाओं ने रक्तदान किया। उन्हें प्रशस्ति पत्र देकर सम्मानित भी किया गया। प्रभारीमंत्री ने जन औषधि केंद्र का भी उद्घाटन किया। स्टॉलों का निरीक्षण किया। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का लाइव प्रसारण भी दिखाया गया।
नगर पालिका परिषद बलिया में स्वच्छता ही सेवा अभियान का शुभारंभ प्रभारी मंत्री दयाशंकर मिश्रा दयालु ने किया। ईओ सुभाष कुमार, सीएमो संजीव वर्मन सफाई एवं खाद्य निरीक्षक अहमद नदीम, अभिनव कुमार रहे। प्रभारी मंत्री ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने अपने 75वें जन्मदिवस पर राजस्थान और मध्य प्रदेश के सीमावर्ती क्षेत्र राजा भोज की धरती पर टेक्सटाइल पार्क की नींव रखकर नया इतिहास रचा है। यह सिर्फ एक टेक्सटाइल पार्क की शुरुआत नहीं, बल्कि एक नए युग की शुरुआत है।
विज्ञापन
ऑपरेशन सिंधूर का जिक्र करते हुए कहा कि पाकिस्तान को तीन दिन में घुटने टेकने पर भारत ने मजबूर कर दिया। यह भारत की बदलती रणनीति और आत्मविश्वास का प्रतीक है। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के नेतृत्व में उत्तर प्रदेश आज देश के सबसे ताकतवर राज्यों में गिना जा रहा। सांसद नीरज शेखर, भाजपा जिलाध्यक्ष संजय मिश्रा, सीडीओ ओजस्वी राज, सीएमओ डॉ. संजीव वर्मन, एसीएमओ पद्मावती गौतम, ब्लड बैंक प्रभारी डॉ. दीपक गुप्ता रहे।
-- -- -- -- -- -- -- -- --
स्वास्थ्य मेले में लगी प्रमुख विभागीय स्टॉलें
टीबी एवं क्षय रोग स्क्रीनिंग, रेड क्रॉस, बाल विकास सेवा एवं पुष्टाहार विभाग, आभा, आयुष्मान भारत कार्ड, पंजीकरण, एनीमिया जांच एवं परामर्श, टीकाकरण केंद्र, मलेरिया, डेंगू रोकथाम, प्रसव पूर्व देखभाल, एनडीसी कैंसर जांच, हेल्थ केयर-निरोगी काया, होम्योपैथी, यूनानी एवं आयुर्वेद चिकित्सा स्टॉल महिलाओं के लिए स्टार्टअप योजनाएं एवं स्वच्छ भारत मिशन (पंचायती राज विभाग) के स्टाल लगाए गए।
-- -- -- -- -- -- -- -- -- -- --
मरीजों को रेफर करने के बजाय इलाज की कोशिश हो : वीरेंद्र सिंह
स्वास्थ्य केंद्रों पर अभियान के तहत शिविर का आयोजन किया गया
बैरिया/जयप्रकाशनगर/लालगंज/हल्दी/नगरा/दुबहर। राजकीय संयुक्त चिकित्सालय सोनबरसा में बुधवार को गोष्ठी का शुभारंभ मुख्य अतिथि पूर्व सांसद वीरेंद्र सिंह मस्त ने किया। उन्होंने कहा कि मरीजों को रेफर करने के बजाय कोशिश हो कि इलाज अस्पताल पर किया जाए। यहां अगर किसी भी तरह की दिक्कत हो रही हो तो मुझे बताएं, पूरा सहयोग किया जाएगा।
अधीक्षक डॉ. राजेश सरोज ने सरकार की योजनाओं पर प्रकाश डाला। डॉ. आशीष श्रीवास्तव, डॉ. अभिनव, अमिताभ उपाध्याय, हरिकंचन सिंह, सुशील पांडेय थे। प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र कोटवां में भाजपा के पूर्व जिलाध्यक्ष जयप्रकाश साहू ने योजनाओं पर प्रकाश डाला। डाॅ. बी सिंह, रजनीश उपाध्याय, लक्ष्मण भारती थे। प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र मुरली छपरा में पूर्व जिलाध्यक्ष विजय बहादुर सिंह ने निशुल्क स्वास्थ्य शिविर का उद्घाटन किया। डाॅ. देवनीति सिंह ने बताया कि 15 दिनों तक ये शिविर लगातार आयोजित किए जाएंगे।
सीएचसी सोनवानी में शुभारंभ भाजपा मंडल अध्यक्ष मनोज चतुर्वेदी ने किया। एनीमिया से बचाव, पोषण, प्रसव पूर्व एवं प्रसव उपरांत देखभाल, मासिक धर्म स्वच्छता और परिवार नियोजन पर विस्तार से जानकारी दी। पीएचसी नगरा पर क्षय रोग मरीजों को पोषक आहार वितरित किया। वितरण पूर्व विधायक धन्नजय कन्नौजिया और प्रभारी चिकित्साधिकारी डॉ. राहुल सिंह ने किया। सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र दुबहर में शुभारंभ मुख्य अतिथि राज्यसभा सांसद नीरज शेखर ने किया। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री मोदी जी के जीवन का लक्ष्य जनकल्याणकारी योजनाओं के माध्यम से लोगों को विभिन्न प्रकार की सुविधाओं को मुहैया कराना है। अधीक्षक डॉ. सत्य प्रकाश कुशवाहा, शिव प्रसाद सिंह, रिंकू दुबे थे।
-- -- -- -- -- -- -- -- --
सीएचसी सिकंदरपुर पर लगा शिविर
बलिया । ‘स्वस्थ नारी सशक्त परिवार’ अभियान के तहत सीएचसी सिकंदरपुर पर मुख्य अतिथि चेयरमैन प्रतिनिधि संजय जायसवाल ने कहा कि केंद्र और प्रदेश सरकार महिलाओं व बच्चों के स्वास्थ्य के लिए लगातार काम कर रही है। सीएचसी के अधीक्षक डॉ. दिग्विजय कुमार, डॉ. चंदन बिसेन, पुष्कर राय मौजूद रहे। नगर पंचायत सिकंदरपुर में चेयरमैन प्रतिनिधि संजय जायसवाल, जिला महामंत्री प्रयाग चौहान आदि ने केक काटकर कार्यक्रम की शुरूआत की। गड़वार के चांदपुर गांव में प्रधानमंत्री के जन्मदिन पर 1480 पौधे लगाए गए। सेवा पर्व पर सरकार ने 15 लाख पौधा लगाने का लक्ष्य रखा है। डीएफओ अपूर्व दीक्षित के नेतृत्व में 1480 फलदार एवं छायादार पौधे लगाए गए। उप क्षेत्रीय वन अधिकारी अखंड प्रताप सिंह भी मौजूद रहे।