फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Chandauli News ›   The British used to be scared by the mere mention of Sardar Patel: Dayaram Patel

सरदार पटेल के नाम मात्र से डरा करते थे अंग्रेज : दयाराम पटेल

Tue, 16 Dec 2025 01:55 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Tue, 16 Dec 2025 01:55 AM IST
विज्ञापन
The British used to be scared by the mere mention of Sardar Patel: Dayaram Patel
पीडीडीयू नगर के पटेल नगर में सरदार बल्लभ भाई पटेल का परिनिर्वाण दिवस मनाते अखिल भारतीय कुर्मी म
पीडीडीयू नगर। अखिल भारतीय कुर्मी क्षत्रिय महासभा के सदस्यों ने सोमवार को पटेल नगर स्थित सामुदायिक भवन में देश के प्रथम गृहमंत्री व भारत रत्न लौह पुरुष सरदार वल्लभभाई पटेल की पुण्यतिथि मनाई। इस दौरान उन्होंने लौह पुरुष की प्रतिमा पर माल्यार्पण कर उन्हें श्रद्धांजलि अर्पित की। इसके बाद गोष्ठी हुई। संगठन के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष दयाराम पटेल ने कहा कि सरदार पटेल का स्वतंत्रता के पहले और बाद भी काफी महत्वपूर्ण योगदान रहा है। वे महान स्वतंत्रता संग्राम सेनानी, सच्चे देशभक्त व एकता अखंडता के प्रतीक थे।
विज्ञापन

अंग्रेज उनके नाममात्र से डरते थे। स्वतंत्रता के बाद उन्होंने 560 रियासतों का एकीकरण कर अखंड व मजबूत भारत के निर्माण में प्रमुख योगदान दिया। सभासद महेंद्र पटेल ने कहा कि सरदार पटेल को छुआछूत व भेदभाव पसंद नहीं था। शहर कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष बृजेश गुप्ता ने कहा कि सरदार पटेल ने किसानों के हित के लिए बारदोली आंदोलन में अग्रणी भूमिका निभाई। उन्हें आदर्श बनाकर उनके बताए रास्ते पर चलना ही उनके प्रति सच्ची श्रद्धांजलि होगी। इस मौके पर उमेश सिंह, पप्पू पटेल, शाहिद तौसीफ, हमीर शाह जायसवाल, सियाराम यादव, अनवर सादात, नरेंद्र गंगवार, जयप्रकाश, अजीत गिरी, अनिल पटेल आदि रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed