फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Chandauli News ›   The bridge built at a cost of 2.58 crore was inaugurated, 20 villages will get relief

Chandauli News: 2.58 करोड़ की लागत से बने पुल का हुआ उद्घाटन, 20 गांवों को मिलेगी राहत

Mon, 11 May 2026 01:18 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Mon, 11 May 2026 01:18 AM IST
विज्ञापन
The bridge built at a cost of 2.58 crore was inaugurated, 20 villages will get relief
पीडीडीयू नगर।
विज्ञापन

मुगलसराय विधानसभा क्षेत्र के गोरारी गांव के पास गड़ई नदी पर 2 करोड़ 58 लाख 30 हजार रुपये की लागत से निर्मित पुल का उद्घाटन रविवार को भाजपा विधायक रमेश जायसवाल ने स्थानीय ग्रामीणों के हाथों कराया। पुल के निर्माण से क्षेत्र के लगभग 20 गांवों के लोगों को आवागमन में बड़ी राहत मिलेगी। उद्घाटन के बाद ग्रामीणों में खुशी की लहर दौड़ गई।
आजादी के बाद से इस स्थान पर स्थायी पुल का निर्माण नहीं हो सका था। बरसात के दिनों में लोग बांस-बल्लियों और अस्थायी व्यवस्था के सहारे नदी पार करने को मजबूर थे। कई बार दुर्घटनाएं भी हो चुकी थीं। पुल बनने से अब छात्र-छात्राओं, किसानों, व्यापारियों और आम लोगों को सुरक्षित आवागमन की सुविधा मिलेगी।
विज्ञापन

विधायक रमेश जायसवाल ने कहा कि विधायक बनने के बाद क्षेत्रीय लोगों ने उन्हें कई बार लिखित रूप से पुल निर्माण की मांग सौंपी थी। ग्रामीणों ने बताया था कि बच्चों और आम जनता को नदी पार करने में गंभीर जोखिम उठाना पड़ता है। इसके बाद उन्होंने मामले को प्राथमिकता देते हुए अधिकारियों से संपर्क किया और शासन स्तर पर पहल कर पुल निर्माण की स्वीकृति दिलाई।
विज्ञापन
विज्ञापन

इस पुल के निर्माण से गोरारी सहित आसपास के लगभग 20 गांवों के लोगों को लाभ होगा। किसानों को अपनी उपज बाजार तक पहुंचाने में सुविधा मिलेगी, जबकि विद्यार्थियों और मरीजों को भी आवागमन में सहूलियत मिलेगी।

उद्घाटन समारोह में प्रधान पवन सिंह, सूरज सिंह, कल्लू सिंह, बब्बू सिंह, ओमप्रकाश मौर्य, रितेश विहार, शुभम सिंह, ओमप्रकाश सिंह, भाजपा मंडल अध्यक्ष विवेक सिंह, दक्षिणी मंडल अध्यक्ष गंगाराम साहनी, संजय पासवान, आलोक सिंह सहित सैकड़ों ग्रामीण उपस्थित रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed