फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Chandauli News ›   The Brahmin community plays an important role in determining the political condition of the country and the state: Vinay Shankar

देश-प्रदेश की राजनीतिक दशा तय करने में ब्राह्मण समाज की अहम भूमिका : विनय शंकर

Thu, 23 Apr 2026 01:55 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Thu, 23 Apr 2026 01:55 AM IST
विज्ञापन
The Brahmin community plays an important role in determining the political condition of the country and the state: Vinay Shankar
पीडीडीयू नगर केंद्रीय विद्यालय के प्रेक्षागृह में आयोजित गोष्ठी में उ​प​स्थित अति​थिगण। स्रोत:- - फोटो : Samvad
पीडीडीयू नगर। ब्राह्मण समाज की ओर से केंद्रीय विद्यालय के प्रेक्षागृह में बुधवार को भगवान परशुराम के प्राकट्योत्सव का आयोजन श्रद्धा और उत्साह के साथ किया गया।
विज्ञापन

मुख्य अतिथि गोरखपुर के चिल्लूपार विधानसभा के पूर्व विधायक विनय शंकर तिवारी ने कहा कि ब्राह्मण समाज सदैव देश और समाज को दिशा देता आया है और आज भी देश-प्रदेश की राजनीतिक की दशा तय करने में अहम भूमिका निभाएगा। उन्होंने भगवान परशुराम के आदर्शों को अपनाने पर जोर दिया। इस अवसर पर पूर्व विधायक उदय भान करवरिया, सुनील भराला, डॉ. राजेश, डॉ. सौना द्विवेदी, मिथिलेश तिवारी एवं पं. राजेशपति त्रिपाठी (पूर्व विधान परिषद सदस्य) उपस्थित रहे। वक्ताओं ने भगवान परशुराम के जीवन, उनके साहस, ज्ञान और धर्म के प्रति समर्पण पर प्रकाश डालते हुए समाज को उनके बताए मार्ग पर चलने का आह्वान किया। कार्यक्रम के दौरान सांस्कृतिक प्रस्तुतियों ने सभी का मन मोह लिया। कलाकारों ने भगवान परशुराम के जीवन से जुड़े प्रसंगों की आकर्षक झांकियां प्रस्तुत कीं। समाज के लोगों ने एकजुटता का परिचय देते हुए सामाजिक समरसता और संस्कृति के संरक्षण का संकल्प लिया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed