{"_id":"6838b5632e193cd54702de73","slug":"the-body-of-a-youth-from-parsadiha-village-was-found-in-the-field-chandauli-news-c-189-1-svns1011-131726-2025-05-30","type":"story","status":"publish","title_hn":"Chandauli News: परसडीहा गांव के युवक का खेत में मिला शव","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Chandauli News: परसडीहा गांव के युवक का खेत में मिला शव
विज्ञापन
कंदवा। परसडीहा जलालपुर गांव निवासी विनोद कुमार उर्फ निरहू बिंद (29) का शव बृहस्पतिवार की सुबह जमानिया कोतवाली क्षेत्र के डेवढ़ी नहर पुलिया के पास खेत में पड़ा मिला। युवक के सिर पर चोट के निशान देख हत्या कर शव को खेत में फेंके जाने की चर्चा रही। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए गाजीपुर भेज दिया।
जमानिया-देवैथा संपर्क मार्ग पर डेवढ़ी तिराहे पर स्थित नहर की पुलिया के समीप खेत में सुबह युवक का शव देख ग्रामीणों की भीड़ जुट गई। उसके सिर के पिछले हिस्से में चोट के कारण खून बह चुका था। खेत में शव से कुछ दूरी पर बीयर की खाली केन व बाइक के टायर के निशान थे
। घटनास्थल से करीब 400 मीटर की दूरी पर कंपोजिट शराब की दुकान थी। उसके शरीर पर काले रंग की पैंट व शर्ट थी। हाथ पर अंग्रेजी में वंदना गोदवाया गया था। सूचना पर पहुंचे उसके घरवालों ने शिनाख्त की। इस संबंध में प्रभारी निरीक्षक दयाराम गौतम ने बताया कि परसडीहा गांव के युवक का शव जमानिया कोतवाली के देवढ़ी गांव में मिला है। मुकदमा दर्ज कर मामले की जांच की जा रही है।