फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Chandauli News ›   The body of a young man was found floating in the waters of Karmanasha river

Chandauli News: कर्मनाशा नदी के पानी में उतराया मिला युवक का शव

Sun, 25 May 2025 12:54 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Sun, 25 May 2025 12:54 AM IST
विज्ञापन
The body of a young man was found floating in the waters of Karmanasha river
शहाबगंज। सेमरा गांव के पास कर्मनाशा नदी में शनिवार की सुबह शौच के लिए निकले ग्रामीणों को पानी में उतराया शव दिखा। गांव के चौकीदार ने इसकी सूचना थाने पर दी। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शिनाख्त कराने की कोशिश की, लेकिन पहचान नहीं हो सकी।
विज्ञापन

शौच के लिए निकले ग्रामीणों ने जब नदी के पानी में उतराया हुआ शव देखा तो इसकी सूचना चौकीदार के माध्यम से थाने पर दी। पुलिस ने मौके पर पहुंचकर शव को नदी से बाहर निकलवाया। युवक की उम्र 38 से 40 वर्ष के बीच बताई जा रही है। शरीर पर लाल रंग का अंडरवियर है। पुलिस ने उसकी शिनाख्त कराने की कोशिश की, लेकिन पहचान नहीं हो सकी। एएसपी नक्सल दिगंबर कुशवाहा भी घटनास्थल पर पहुंच गए। उन्होंने बताया कि मौत के कारणों का पता नहीं चल पाया है। पहचान न होने के कारण पहचान संबंधी जानकारी आस-पास के लोगों से ली जा रही है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद मौत के कारणों का पता चल सकेगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed