फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Chandauli News ›   The body of a young man missing from home for two days was found

Chandauli News: दो दिन से घर से लापता युवक का मिला शव

Mon, 28 Apr 2025 01:10 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Mon, 28 Apr 2025 01:10 AM IST
विज्ञापन
The body of a young man missing from home for two days was found
चकिया। चकिया-इलिया मार्ग पर उप कृषि मंडी के पास सपही बीट के जंगल में लगी आग को बुझाने के दौरान रविवार को वन कर्मियों को युवक का शव दिखा। शव देख वनकर्मी सन्न रह गए। उसकी शिनाख्त राजा बाबू द्विवेदी उर्फ राज द्विवेदी (24) निवासी बेन इलिया के रूप में हुई। युवक दो दिन से घर से लापता था। युवक की मौत के कारणों का पता नहीं चल सका है। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।
विज्ञापन

इलिया थाना क्षेत्र के बेन गांव निवासी राजेश द्विवेदी उर्फ मुन्नू द्विवेदी से एक बेटा राज द्विवेदी और एक बेटी रागिनी द्विवेदी हैं। रागिनी बीएचयू में एमए की छात्रा हैं। राजेश का बेटा राज दो दिन पहले घर से मालदह निवासी अपने नाना राज नारायण तिवारी के घर जाने की बात कह कर निकला था, लेकिन वह वहां पहुंचा नहीं। इसके बाद परिवार के लोग उसको खोज रहे थे। रविवार को उप कृषि मंडी के पास सपई जंगल में आग लग गई थी। आग बुझाने के लिए वन कर्मियों की टीम पहुंची। उस दौरान जंगल में युवक का शव पड़ा दिखा। वन कर्मियों ने इसकी जानकारी पुलिस को दी। कोतवाली पुलिस ने मौके पर पहुंचकर शिनाख्त कराई। उसके पास मिले मोबाइल फोन में कई सिम प्राप्त हुए हैं। उसको निकाल कर पुलिस ने अपने मोबाइल में सिम लगाया। उस पर उसके नाना राज नारायण तिवारी का फोन आया। इससे उसकी पहचान राज द्विवेदी के रूप में हुई। घटना की जानकारी मिलने पर पिता, मां मनोरमा, बहन रागिनी, नाना राज नारायण तिवारी सहित अन्य लोगों का रो-रोकर बुरा हाल हो गया। राज बीए की पढ़ाई कर रहा था। इस संबंध में थाना प्रभारी गंगाधर मौर्य का कहना है कि पहली नजर में कीटनाशक के सेवन से मौत होने की बात लग रही है, लेकिन मौत के कारणों की स्पष्ट जानकारी पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही हो सकेगी। उन्होंने बताया कि उसके पास से एक मोबाइल फोन और कीटनाशक दवा मिली है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed