फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Chandauli News ›   The body of a student was found hanging from a noose

Chandauli News: फंदे से लटकता मिला छात्रा का शव

Thu, 13 Mar 2025 12:58 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Thu, 13 Mar 2025 12:58 AM IST
विज्ञापन
The body of a student was found hanging from a noose
सकलडीहा। धरहरा गांव में बुधवार को दोपहर में घर में लगे पंखे में दुपट्टा के सहारे लगे फंदे से बीए की छात्रा का शव लटकता मिला। घटना के दौरान घर में परिवार के अन्य सदस्य मौजूद नहीं थे। पास-पड़ोस से पहुंचे लोग छात्रा को स्थानीय सीएचसी ले गए। जहां चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया। ग्रामीणों की सूचना पर पहुंची पुलिस शव को कब्जे में ले लिया।
विज्ञापन

धरहरा गांव निवासी बिजेंद्र विश्वकर्मा से दो बेटियां अर्चना विश्वकर्मा व आराधना विश्वकर्मा और दो बेटे आशीष विश्वकर्मा व आयुष विश्वकर्मा हैं। परिवार के सभी सदस्य घर से बाहर गए हुए थे। इसी बीच 23 वर्षीय आराधना दोपहर करीब साढ़े 12 बजे घर में लगे पंखे में दुपट्टे के सहारे लगे फंदे से लटक गई। पास-पड़ोस का कोई व्यक्ति किसी काम से जब बिजेंद्र के घर गया, तब घटना की जानकारी हुई। पड़ोस के लोगों ने उसे सीएचसी पहुंचाया। जहां चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया। कोतवाल हरिनारायण पटेल ने बताया कि युवती परिजन फंदा लगाकर जान देने की बात बता रहे हैं। मौत कैसे और किस वजह से हुई, इसकी जांच की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed