फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Chandauli News ›   The BJPers themselves listened and listened to the PM's mind

भाजपाइयों ने खुद सुनी और दूसरों को सुनाई पीएम के मन की बात

Sun, 27 Dec 2020 09:53 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Sun, 27 Dec 2020 09:53 PM IST
विज्ञापन
The BJPers themselves listened and listened to the PM's mind
पीडीडीयू नगर। भारतीय जनता पार्टी कार्यकर्ताओं ने रविवार को बूथों पर प्रधानमंत्री के मन की बात सुनी। रेडियो के जरिए जिले में 19 मंडलों के पचास से अधिक स्थानों पर मन की बात सुनने का इंतजाम किया गया था। भाजपा नेताओं ने खुद और दूसरों को पीएम मन की बात सुनाई और इस पर अमल करने को कहा।
विज्ञापन

प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के मन की बात के 72वें संस्करण और इस वर्ष के आखिरी संस्करण को सुनने के लिए तैयारियां पहले से शुरू कर दी गई। नगर के कैलाशपुरी मोड़ पर आयोजित कार्यक्रम में टेलीविजन की स्क्रीन के माध्यम से मन की बात सुनी गई। इसके बाद प्रधानमंत्री की बात पर चर्चा की गई। पूर्व जिलाध्यक्ष सुरेंद्र सिंह ने कहा कि प्रधानमंत्री की बातों पर अमल करते हुए हम सबको अभी संकल्प लेना चाहिए की हम आगे से भारत में बने, भारत के लोगों के मेहनत से पसीने से बने उत्पादों का ही प्रयोग करेंगे। वोकल फ़ॉर लोकल की गूंज घर घर में सुनाई देनी चाहिये। इस मौके पर क्षेत्रीय उपाध्यक्ष रमेश जायसवाल, राणा सिंह, चेयरमैन संतोष खरवार, आलोक वरुण, अनिल गुप्ता, किरन शर्मा, विश्वनाथ चौहान, आशीष गुप्ता, देवेश पांडेय, कुंदन सिंह, भरत चौहान,चंद्रकांत तिवारी, जेपी गुप्ता, राहुल जायसवाल रहे। बबुरी संवाददाता के अनुसार क्षेत्र के डांगरा शाहपुर में भाजपा महिला मोर्चा की प्रदेश अध्यक्ष दर्शना सिंह ने महिलाओं के साथ प्रधानमंत्री की % मन की बात,। इस मौके पर दर्शना सिंह ने हाथ से बने सूती कपड़े के मास्क का भी वितरण किया। इस अवसर दर्शना सिंह ने कहा कि प्रधानमंत्री मानव जीवन के हर छोटी बड़ी बात की चिंता करते हुए देश के विकाश के लिए काम कर रहे हैं। इस मौके पर मनोज सिंह शेषनाथ सिंह, विवेकानंद केशरी, विनोद, सुजीत, मंजू, गिरजा देवी, उर्मिला, नंदिनी, फूला कुमारी, संगीत, मन्नी देवी, कमला देवी, बादामी, इंद्रावती देवी, विकानु वियार, बुद्ध वियार, श्यामलाल रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed