फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Chandauli News ›   The basis of the unity of the country cohesion

आपसी सामंजस्य देश की एकता का अाधार

Sun, 17 Jan 2016 01:11 AM IST
चंदौली अमर उजाला ब्यूरो
चंदौली अमर उजाला ब्यूरो Updated Sun, 17 Jan 2016 01:11 AM IST
विज्ञापन
The basis of the unity of the country cohesion
जिला उद्योग व्यापार प्रतिनिधिमंडल की ओर से शनिवार को मकर संक्रांति के उपलक्ष्य में सहभोज का आयोजन मुख्यालय स्थित कैंप कार्यालय पर किया गया। जिसमें वक्ताओं ने आपसी सामंजस्य को देश की एकता का मूलाधार बताया।
विज्ञापन


बतौर मुख्य अतिथि आरएसएस के प्रदेश प्रचारक अभय ने कहा कि भारत की एकता व अखंडता का मूलाधार ही सामाजिक समरसता एवं आपसी सामन्जस्य रहा है। इसी आधार पर भारत के तीज व त्यौहार एवं राष्ट्रीय पर्व मनाए जाते हैं।
विज्ञापन


सच तो यह है कि किसी भी राष्ट्र के उत्थान में वहां निवास करने वाली सम्पूर्ण जातियों एवं वर्गों में आपसी सामंजस्य एवं सौहार्द ही आधार है, जो हमारे देश में प्रत्यक्ष रूप से देखा जा सकता है।
विज्ञापन
विज्ञापन


कार्यक्रम संयोजक साधना सिंह ने कहा कि मकर संक्रांति का पर्व हिन्दू धर्म व समाज से जुड़ा है। लेकिन इसका वैज्ञानिक एवं भौगोलिक तात्पर्य भी है।

 जहां तक समरसता की बात है तो भारतीय सभ्यता एवं संस्कृति के मूल अव्यवों में एक है। इसके बिना भारतीय संस्कृति एवं समाज अधूरा ही रहेगा। उन्होंने मुख्य अतिथि को चांदी का मुकुट भी पहनाया।

इस अवसर पर सांसद महेंद्रनाथ पांडेय, एमएलसी केदारनाथ, लक्ष्मणाचार्य, सुशील, शिवतपश्या पासवान, सुभाष सोनकर, सर्वेश कुशवाहा, अनिल सिंह,  अनिल राजभर, शशिशंकर सिंह,


 विद्यासागर गुप्ता, संतोष जायसवाल, राघव सिंह, दिलीप सोनकर, रामदेव साहू, बजरंगी मौर्य, राम सिंह मौर्य, संगीर अंसारी, अब्बास अली आदि उपस्थित    रहें।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed