फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Chandauli News ›   The barrier broke due to the collision of the vehicle, traffic was disrupted.

Chandauli News: वाहन के धक्के से बैरियर टूटा, आवागमन बाधित

Mon, 23 Feb 2026 01:19 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Mon, 23 Feb 2026 01:19 AM IST
विज्ञापन
The barrier broke due to the collision of the vehicle, traffic was disrupted.
ताराजीवनपुर।
विज्ञापन

अलीनगर थाना क्षेत्र के मटकुट्टा स्थित रेलवे ओवरब्रिज पर भारी वाहनों के आवागमन को रोकने के लिए लगाया गया बैरियर शनिवार रात एक अज्ञात वाहन की चपेट में आकर टूट गया। इसके टूटने से रविवार को वाहनों के आवागमन में भारी परेशानी उत्पन्न हुई, जिससे राहगीरों ने दुर्घटना की आशंका भी व्यक्त की है।

अलीनगर-सकलडीहा मार्ग पर हाल ही में हुए मरम्मत कार्य के बाद भारी वाहनों जैसे ट्रक, टैंकर, डंपर आदि का आवागमन काफी बढ़ गया है, जिसके परिणामस्वरूप दुर्घटनाओं में भी वृद्धि हुई है। पीडब्ल्यूडी द्वारा सड़क सुरक्षा को लेकर जगह-जगह स्पीड ब्रेकर और बैरियर लगाए गए थे ताकि दुर्घटनाओं को रोका जा सके। मटकुट्टा रेलवे ओवरब्रिज पर दोनों ओर बैरियर लगाकर ऊंचे और भारी वाहनों के प्रवेश पर रोक लगा दी गई थी। इसके बावजूद शनिवार की रात एक अज्ञात भारी वाहन ने ओवरब्रिज के दोनों ओर लगे बैरियर को तोड़ दिया और चालक वाहन सहित फरार हो गया। पीडब्ल्यूडी के एक्सईएन राजेश कुमार ने कहा कि टूटे बैरियर को जल्द ही पुनः बनवाया जाएगा ताकि लोगों को आवागमन में किसी प्रकार की परेशानी न हो। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed