फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Chandauli News ›   The bandits broke the young man's leg, the police challaned the accused for disturbing the peace

Chandauli News: चंद्रप्रभा नदी के सूखने से धान की नर्सरी पर संकट

Sat, 27 May 2023 11:15 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Sat, 27 May 2023 11:15 PM IST
विज्ञापन
The bandits broke the young man's leg, the police challaned the accused for disturbing the peace
चंद्रप्रभा बांध के सूखने का खामियाजा इस नदी पर आश्रित किसानों को भुगतना पड़ रहा है। पानी के अभाव में नदी में पंप कैनाल चलाना संभव नहीं है। नेवाजगंज पंप कैनाल पर आधारित पांच हजार हेक्टेयर खेतों में धान की खेती के लिए नर्सरी डालने का भी संकट खड़ा हो गया है। नेवाजगंज पंप कैनाल से नेवाजगंज मुडहुआ, हेतिमपुर, चांदी, दुबेपुर माफी सहित एक दर्जन गांव की सिंचाई होती है। पंप कैनाल के अतिरिक्त नेवाजगंज पूर्वी बैरा, पश्चिमी लिफ्ट कैनाल भी चंद्रभान नदी के पानी पर ही निर्भर है। इन पर आधारित पांच हजार हेक्टेयर खेत की सिंचाई मुश्किल है। धान की खेती के लिए नर्सरी डालने का संकट खड़ा हो गया है। इससे किसान चिंतित हैं। पानी की कमी से नेवाजगंज पंप कैनाल के पंपों के आसपास पानी नहीं है। अब किसान बरसात पर निर्भर होकर रह गए हैं।
विज्ञापन

चंद्रप्रभा से पिछले दो वर्षों से जारी स्लूज गेट से रिसाव से बांध पूरी तरह सूख गया है। बांध के नीचे स्थित चंद्रप्रभा नदी भी पूरी तरह बे पानी हो गई है। इससे नर्सरी के लिए पानी का संकट खड़ा हो गया है। क्षेत्रीय किसान अरविंद सिंह, सुदामा यादव, रविंद्रनाथ दुबे, सालिक पाल, प्यारेलाल आदि ने कहा कि नदी में पानी न होने से धान की नर्सरी के लिए पानी मिलना कठिन दिख रही है। इसलिए अब धान की नर्सरी के लिए किसानों को निजी संसाधनों और बरसात पर निर्भर होने की मजबूरी है।
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed