फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Chandauli News ›   The audience was moved by the beautiful story of the flower garden.

Chandauli News: फुलवारी का मनोहारी प्रसंग सुनकर श्रोता हुए भाव विभोर

Thu, 30 Oct 2025 01:04 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Thu, 30 Oct 2025 01:04 AM IST
विज्ञापन
The audience was moved by the beautiful story of the flower garden.
शिकारगंज क्षेत्र के हेतिमपुर स्थित महर्षि याज्ञवल्क्य की तपोभूमि बाबा जागेश्वरनाथ धाम परिसर में बाबा जागेश्वरनाथ सेवा समिति की ओर से नौ दिवसीय संगीतमय श्रीरामकथा आयोजित हुई। इसमें जौनपुर से आए रामेश्वरानंद महाराज ने फुलवारी की कथा सुनाई।
विज्ञापन

फुलवारी का मनोहारी प्रसंग सुनकर श्रोता भाव विभोर हो उठे। रामेश्वरानंद महाराज ने कहा कि अहिल्या उद्धार के बाद श्रीराम और लक्ष्मण अपने गुरु के साथ जनकपुर पहुंचते हैं। महाराज जनक बड़े ही आदर सत्कार से सम्मान करते हैं।
विज्ञापन

श्रीराम गुरुवर विश्वामित्र से अनुरोध करते हैं कि हे गुरुवार लक्ष्मण जनकपुर का नगर दर्शन करना चाहते हैं। अगर आपकी अनुमति हो तो मैं लखन लाल को नगर दर्शन करा लाऊं। गुरु की आज्ञा पाकर राम और लक्ष्मण नगर बाजार में जाते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

उनके अद्भूत सौंदर्य को देखकर नगर निवासी चकित रह जाते हैं। नगर दर्शन के बाद राम और लक्ष्मण अपने गुरु के पास लौट आते हैं। दूसरे दिन गुरु की आज्ञा से पुष्प लेने के लिए महाराज जनक के पुष्प वाटिका में जाते हैं।
पुष्प तोड़ने के लिए आगे बढ़ते हैं, ठीक उसी समय सीता जी अपनी सहेलियों के साथ पुष्प वाटिका में प्रवेश करती हैं। सीता जी राम को व श्रीराम सीता को देखते हैं।

इस अवसर पर चकिया के भाजपा विधायक कैलाश, आचार्य ब्लॉक प्रमुख शंभूनाथ सिंह यादव, कोतवाल अर्जुन सिंह, त्रिलोकी बिंद, कथा समिति के अध्यक्ष अरविंद सिंह, जयशंकर, राजेश यादव आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed