{"_id":"570028e04f1c1b2402f001f5","slug":"the-announcement-to-continue-movement","type":"story","status":"publish","title_hn":"आंदोलन जारी रखने का किया एलान","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
आंदोलन जारी रखने का किया एलान
ब्यूरो, अमर उजाला चंदौली
Updated Sun, 03 Apr 2016 01:47 AM IST
विज्ञापन
gold market
- फोटो : FILE PHOTO
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
गहनों पर एक्साइज ड्यूटी के विरोध में सराफा व्यवसायियों की अनिश्चितकालीन बंदी और परमार कटरा के समीप धरना शनिवार को भी जारी रहा। इस दौरान सराफा व्यवसायियों के समर्थन में उत्तर प्रदेश उद्योग व्यापार प्रतिनिधि मंडल के सदस्यों ने पहुंच कर समर्थन दिया। धरना स्थल पर चार अप्रैल को बाजार बंद रखने का निर्णय लिया गया। जबकि रविवार को मशाल जुलूस निकालने का निर्णय भी लिया गया।
सभा में वक्ताओं ने कहा कि एक्साइज ड्यूटी की समाप्ति तक व्यापारियों का आंदोलन जारी रहेगा। अध्यक्षता कर रहे रमाशंकर सेठ सेठ ने कहा कि रविवार की शाम को छह बजे मशाल जुलूस निकाला जाएगा। उद्योग व्यापार प्रतिनिधि मंडल के अध्यक्ष मंसूर सलाम ने कहा कि प्रदेश के व्यापारी सराफा व्यवसायियों के साथ हैं।
इस मौके पर परमार कटरा व्यवसाय समिति की अध्यक्ष गीतारानी गुप्ता, राजकुमार जायसवाल, राजीव सेठ, अभिमन्यू सेठ, भोलानाथ सेठ, मुकुंद लाल सेठ, सुनील सेठ, घनश्याम, ओमप्रकाश आदि उपस्थित रहे। उधर, उत्तर प्रदेश उद्योग व्यापार प्रतिनिधि मंडल की नगर स्थित कैंप कार्यालय पर हुई बैठक में सोमवार को सराफा व्यवसायियों के समर्थन में प्रदेश बंद को सफल बनाने की योजना बनायी गई।
विज्ञापन
बैठक में वक्ताओं ने कहा कि रविवार की शाम मशाल जुलूस परमार कटरा से शुरू होकर पूरे नगर का भ्रमण करेगा। इसके माध्यम से व्यापारियों से सेामवार को अपने प्रतिष्ठान को बंद करने का आह्वान किया जाएगा। इस दौरान राजकुमार जायसवाल, मनोज जायसवाल, मंगल जायसवाल, पप्पू जायसवाल आदि रहे।