फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Chandauli News ›   The Agriculture Minister visited the Nand Sadan Gaoshala and biogas plant.

Chandauli News: कृषि मंत्री ने नंद सदन गोशाला और बायोगैस संयंत्र देखा

Thu, 11 Jun 2026 01:32 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Thu, 11 Jun 2026 01:32 AM IST
विज्ञापन
The Agriculture Minister visited the Nand Sadan Gaoshala and biogas plant.
नियामताबाद के एकौनी ​स्थित डेयरी का निरीक्षण करते कृ​षि मंत्री सूर्यप्रताप शाही। स्रोत:-जागरूक 
प्रदेश के कृषि मंत्री सूर्य प्रताप शाही ने बुधवार को एकौनी गांव स्थित भारतीय किसान संघ के कार्यकर्ता चंद्र प्रकाश सिंह की ओर से संचालित नंदसदन गोशाला का निरीक्षण किया। इस दौरान उन्होंने यहां संचालित गोशाला एवं बायोगैस संयंत्र को देखा।
विज्ञापन

उन्होंने गोबर आधारित बायोगैस उत्पादन प्रणाली और गांव के लगभग 120 घरों तक की जा रही बायोगैस आपूर्ति व्यवस्था काे देखा। चंद्रप्रकाश ने बताया कि नंद सदन गोशाला में लगभग 200 गोवंशों से प्रतिदिन करीब 3 हजार किलोग्राम गोबर एकत्रित किया जाता है।
विज्ञापन

इसका उपयोग बायोगैस उत्पादन में किया जा रहा है। ग्रीष्मकाल में प्रतिदिन 80 से 90 घन मीटर तथा शीतकाल में 60 से 70 घन मीटर तक बायोगैस का उत्पादन होता है। उत्पादित गैस को पाइपलाइन के माध्यम से गांव के विभिन्न घरों तक पहुंचाया जा रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन

बताया कि बायोगैस की दर लगभग 20 रुपये प्रति घन मीटर निर्धारित है। मंत्री ने बायोगैस उत्पादन के बाद प्राप्त जैविक खाद के रूप में उपयोग की जानकारी भी ली। उन्होंने कहा कि यह मॉडल गोबर प्रबंधन, स्वच्छ ऊर्जा उत्पादन और जैविक खाद निर्माण के क्षेत्र में अत्यंत उपयोगी साबित हो सकता है। इस दौरान उन्होंने गांव में बृजेश सिंह के आवास पर पहुंचकर बायोगैस आपूर्ति व्यवस्था का
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed