{"_id":"571544414f1c1bb0368b45e0","slug":"the-agitation-on-the-pipeline-damage","type":"story","status":"publish","title_hn":"पाइप लाइन क्षतिग्रस्त होने पर किया प्रदर्शन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
पाइप लाइन क्षतिग्रस्त होने पर किया प्रदर्शन
ब्यूरो/ अमरउजाला, चंदौली
Updated Tue, 19 Apr 2016 02:02 AM IST
विज्ञापन
पाइप क्षतिग्रस्त होने से प्रदर्शन करते हुए।
नलूकप बंद होने से पेयजल की किल्लत से जूझ रहे क्षेत्र के तिरगांवा गांव के ग्रामीणों ने सोमवार को विरोध प्रदर्शन किया। विरोध प्रदर्शित कर रहे लोगों का कहना रहा कि नलकूप बंद होने से गर्मी के दिन में पीने के पानी के लिए तमाम तरह की दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है।
स्थानीय कस्बे में पेयजल पाइप लाइन क्षतिग्रस्त होने से नलकूप को पिछले एक सप्ताह से बंद कर दिया गया है। इससे नलकूप से जुड़े तिरगांवा गांव के दर्जनों घरों में पेयजल आपूर्ति ठप है। ग्रामीणों ने कई बार जल निगम के अधिकारियों और कर्मचारियों से पाइप लाइन की मरम्मत कर पेयजल आपूर्ति बहा करने की गुहार लगाई लेकिन इस दिशा में कोई कदम नहीं उठाया गया। इससे नाराज ग्रामीणों का धैर्य सोमवार को जवाब दे गया और वे लामबंद होकर जलनिगम के खिलाफ नारेबाजी करते हुए विरोध प्रदर्शन करने लगे। विरोध प्रदर्शित लोगों का कहना रहा कि पेयजल पाइप लाइन काफी जर्जर हाल में है। विभाग द्वारा इसे आज तक नहीं बदला गया। प्रदर्शन करने वालों में शिवशंकर यादव, रामलाल, रामायन यादव, रामधारी, वकील, रामनरेश, मदनलाल, जमुना यादव, रमेश आदि शामिल रहे।