फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Chandauli News ›   The administration took possession of the shop for not paying the rent

किराया नहीं देने पर प्रशासन ने दुकान लिया कब्जे में

Wed, 10 Mar 2021 08:55 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Wed, 10 Mar 2021 08:55 PM IST
विज्ञापन
The administration took possession of the shop for not paying the rent
चंदौली। जिला पंचायत कांप्लेक्स में आवंटित एक दुकान का छह महीने से किराया नहीं देने पर बुधवार को जिला प्रशासन और जिला पंचायत के अधिकारियों ने डीएम के आदेश पर दुकान को कब्जा मुक्त करा दिया। प्रशासन की इस कार्रवाई से वहां हड़कंप मचा रहा। इस दौरान सदर एसडीएम विजयनारायण सिंह, जिला पंचायत के अपर मुख्य अधिकारी कमलेश सिंह और सदर कोतवाल अशोक मिश्रा की मौजूदगी में कार्रवाई की गई। नगर के जिला पंचायत कांलैक्स में 16 नंबर दुकान भलेहटां निवासी संजाफी देवी पत्नी नखडू प्रसाद को आवंटित की गई थी। आवंटी को 1.01 लाख रुपये जमानत राशि के साथ ही प्रति माह 800 रुपया किराया तय किया गया था। दुकानदार की ओर से छह माह से भी अधिक समय तक किराया जमा नहीं करने पर कार्रवाई की गई है। जिला पंचायत के अपर अधिकारी कमलेश सिंह ने बताया कि लाभार्थी को किराया जमा करने के लिए कई बार नोटिस भी भेजा गया था। लेकिन न तो जवाब दिया गया और न ही किराया जमा हुआ। लाभार्थी ने न्यायालय में तथ्य भी छिपाकर याचिका दाखिल की। लेकिन न्यायालय में शर्त के अनुसार जिला पंचायत प्रशासक को आवंटित दुकान को निरस्त कर पुन: आवंटन की प्रक्रिया शुरू कराने का आदेश दिया। इसपर डीएम के निर्देश पर दुकान में बंद ताला को तोड़कर कब्जे में लेने के साथ ही दोबारा आवंटन की प्रकिया पूरी करने का निर्देश दिया था। इसपर गठित कमेटी की मौजूदगी में दुकान का ताला तोड़कर कब्जे में कर लिया गया। बताया कि शीघ्र ही उक्त दुकान की नीलामी प्रक्रिया पूर्ण कराकर आवंटन कर दिया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed