फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Chandauli News ›   The accused of attacking the woman pradhan's father-in-law with an axe has been arrested

Chandauli News: महिला प्रधान के ससुर पर कुल्हाड़ी से हमला करने का आरोपी गिरफ्तार

Fri, 25 Jul 2025 12:38 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Fri, 25 Jul 2025 12:38 AM IST
विज्ञापन
The accused of attacking the woman pradhan's father-in-law with an axe has been arrested
चहनिया। बलुआ थाने की पुलिस ने फूलपुर गांव की महिला प्रधान के ससुर पर जानलेवा हमला करने के आरोपी सूरज कुमार को गिरफ्तार कर लिया है। यह हमला आवास योजना का लाभ नहीं मिलने पर नाराजगी के चलते किया गया था।
विज्ञापन


बलुआ थानाध्यक्ष डॉ. आशीष मिश्र ने बताया कि फूलपुर गांव की महिला प्रधान सीमा देवी के ससुर 60 वर्षीय बलिराम यादव और उनके पति दिलीप गांव में विकास कार्यों को देखते हैं। गांव के ही रहने वाले सूरज कुमार ने आवास योजना के लाभ के लिए फार्म भरा था। उसको योजना का लाभ नहीं मिल पाया। इस बात से नाराज सूरज ने कई बार प्रधान के पति से योजना का लाभ दिलाने के लिए अनुरोध किया, लेकिन लाभ नहीं मिला। उन्होंने बताया कि इस बीच बीते सोमवार को सूरज नशे में धुत होकर प्रधान के घर पहुंचा और गाली-गलौज करने लगा। सूचना पर डायल 112 पुलिस मौके पर पहुंची और दोनों पक्षों को थाने बुलाकर चली गई। मंगलवार को जब बलिराम यादव और उनके रिश्तेदार रामकिशुन (45) बाइक से थाने जा रहे थे, तभी रास्ते में सूरज ने उन्हें रोका और कुल्हाड़ी से हमला कर दिया। हमले में कुल्हाड़ी बलिराम यादव की आंख के पास फंस गई। दोनों को गंभीर हालत में अस्पताल पहुंचाया गया। जहां से बलिराम को वाराणसी ट्राॅमा सेंटर रेफर किया गया। पुलिस अधीक्षक आदित्य लांग्हे ने तत्काल एक टीम गठित कर आरोपी की गिरफ्तारी का निर्देश दिया। बलिराम यादव के बेटे दिलीप यादव ने बलुआ थाने में नामजद तहरीर दी। इसके आधार पर मुकदमा दर्ज किया गया। बलुआ थानाध्यक्ष डॉ. आशीष मिश्र ने बताया कि सकलडीहा रेलवे क्रॉसिंग के पास से आरोपी सूरज कुमार को गिरफ्तार किया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed