फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Chandauli News ›   The accused of assault were not arrested, farmers upset due to stoppage of purchase

Chandauli News: मारपीट के आरोपी नहीं हुए गिरफ्तार, खरीदारी बंद होने से किसान परेशान

Sun, 05 Feb 2023 06:30 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Sun, 05 Feb 2023 06:30 AM IST
विज्ञापन
The accused of assault were not arrested, farmers upset due to stoppage of purchase
खड़ेहरा स्थित राजकीय विपणन केंद्र में तीन दिन पूर्व एक व्यापारी ने जबरदस्ती अंगूठा लगवाने और तौल कराने से मना करने पर जमकर हंगामा किया था। साथ ही केंद्र प्रभारी को जान से मारने की धमकी भी दी थी। केंद्र प्रभारी की तहरीर पर कोतवाली पुलिस ने एक नामजद सहित छह लोगों के खिलाफ मुकदमा तो दर्ज कर लिया लेकिन तीन दिन बाद किसी भी आरोपी की गिरफ्तारी नहीं हुई है। इससे क्रय केंद्र प्रभारी और कर्मचारी दहशत में है। वहीं तीसरे दिन भी धान की खरीदारी बंद रहने से किसान परेशान रहे।
विज्ञापन

खड़ेहरा स्थित क्रय केंद्र पर विगत बृहस्पतिवार को माटीगांव निवासी व्यापारी राघवेंद्र प्रताप सिंह करीब आठ-दस ट्रैक्टर की ट्राली पर धान की बोरी लेकर पहुंचे थे। जबरदस्ती तौल कराने व अंगूठा लगवाने का दबाव बनाने लगे। केंद्र प्रभारी ने नियमानुसार खरीदारी कराने का आग्रह किया तो व्यापारी ने अपने साथियों के साथ हंगामा करना शुरू कर दिया। तौल मशीन के साथ तोड़फोड़ करते हुए गाली गलौच करने व जान से मारने की धमकी दी। जब तक पुलिस पहुंचती व्यापारी ट्राली पर लदा धान लेकर वहां से निकल गया। केंद्र प्रभारी तहरीर पर एक नामजद सहित छह के खिलाफ मुकदमा दर्ज करने के बाद भी पुलिस किसी आरोपी को गिरफ्तार नहीं कर पाई है। कोतवाल अनिल कुमार पांडेय ने बताया कि क्रय केंद्र पर लगातार पुलिस चौकसी बनाए हुए है। शीघ्र ही नामजद आरोपियों को गिरफ्तार किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed