फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Chandauli News ›   The 488 men succeed in the race

सोनभद्र के 488 युवक दौड़ में सफल

Thu, 24 Sep 2015 01:38 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, चंदौली
ब्यूरो/अमर उजाला, चंदौली Updated Thu, 24 Sep 2015 01:38 AM IST
विज्ञापन
The 488 men succeed  in the race
शहीद कैप्टन विजय प्रताप सिंह पीजी कालेज आवाजापुर में सेना भर्ती रैली के
विज्ञापन
अंतिम दिन बुधवार को सोनभद्र जिले के युवाओं ने हिस्सा लिया।

कुल पांच ट्रेडों में 3335 टोकन बांटे गए, जिसमें 488 युवाओं ने दौड़ में सफलता पाई। सर्वाधिक 1735 टोकन जीडी ट्रेेड के लिए बांटे गए, जिसमें 312 युवाओं का चयन किया गया।


बुधवार की सुबह चार बजे से ही भर्ती के लिए टोकन बांटना आरंभ कर दिया गया था। युवाओं की संख्या कम होने के कारण कोई परेशानी नहीं हुई।

प्रारंभिक चरण में लंबाई नापी के बाद दौड़ के लिए युवाओं को कतार में बैठाया गया। जिसमें क्रमश: दो दो सौ युवाओं की टोली को एक ग्रुप में दौड़ाया गया।

जिसमें कुल मिलाकर 488 अभ्यर्थी दौड़ में सफल रहे। जीडी ट्रेड के लिए बांटे गए 1735 टोकन में 312 युवा दौड़ में सफल रहे।

इसी प्रकार ट्रैडमैन के लिए बांटे गए 391 टोकन में 32, क्लर्क के लिए बांटे गए 880 टोकन में से 62 सफल रहे। जबकि टेक्निकल के लिए बांटे गए 199 टोकन मेें से 68 तथा नर्सिंग सहायक के लिए बांटे गए 130 टोकनों में से 14 युवा दौड़ में कामयाब रहे।


सेना भर्ती कार्यालय के कर्नल विनीत प्रभात ने बताया कि प्रशासनिक सहयोग से भर्ती रैली पूरी तरह से सफल रही। दौड़ में सफल हुए सभी अभ्यर्थियों की लिखित परीक्षा 29 नवंबर को सेना भर्ती कार्यालय वाराणसी पर आयोजित की जाएगी।

अब गुरुवार को सिविल डिफेंस कोर के लिए पूर्वांचल के बारह जिलों के भूतपूर्व सैनिकों के लिए दौड़ परीक्षा आयोजित की जाएगी। उन्होंने सफल अभ्यर्थियों को बधाई देते हुए कहा कि वे लिखित परीक्षा में और मेहनत से तैयारी करके आएं।


साथ ही दौड़ में असफल अभ्यर्थियों को उन्होंने और कड़ी मेहनत करने के लिए प्रोत्साहित किया। 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed