फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Chandauli News ›   Tests will be conducted every month in council schools also

Chandauli News: परिषदीय विद्यालयों में भी हर महीने कराया जाएगा टेस्ट

Sun, 15 Dec 2024 12:47 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Sun, 15 Dec 2024 12:47 AM IST
विज्ञापन
Tests will be conducted every month in council schools also
पीडीडीयू नगर। परिषदीय विद्यालयों में शिक्षा की गुणवत्ता में सुधारने के लिए बेसिक शिक्षा परिषद ने नई व्यवस्था लागू करने जा रहा है।
विज्ञापन

कांवेन्ट की तर्ज पर अब सरकारी स्कूलों में भी हर महीने छात्र-छात्राओं का टेस्ट होगा। इसके बाद शिक्षक अभिभावकों के साथ बैठक कर उनके बच्चों के शैक्षिक प्रगति पर चर्चा करेंगे और टेस्ट की रिपोर्ट भी देंगे। यह व्यवस्था नए शैक्षणिक सत्र से लागू की जाएगी।

जिले में 1185 प्राथमिक, उच्च प्राथमिक और कंपोजिट विद्यालय हैं, जिनमें 1.87 लाख बच्चे पंजीकृत हैं। बेसिक शिक्षा विभाग की ओर से हर महीने टेस्ट के लिए कोर्स तैयार किया गया है। इसके लिए शिक्षक कोर्स का रिवीजन कराएंगे। जो बच्चे पढ़ाई में कमजोर होंगे, उस पर अतिरिक्त ध्यान देंगे।
विज्ञापन

वहीं, प्रिंट मैटेरियल, विग बुक्स, पिक्चर स्टोरी कार्ड, पोस्टर्स, वार्तालाप चार्ट्स, लाइब्रेरी बुक्स और टीएलएम के माध्यम से पढ़ाई कराई जाएगी।
इससे बच्चों का बौद्धिक विकास होने के साथ नई गतिविधियों में शामिल होने का अवसर मिलेगा। इसके लिए शेड्यूल तैयार कराया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed