फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Chandauli News ›   Tenure of village heads ends, administrator will be appointed

ग्राम प्रधानों का कार्यकाल खत्म, प्रशासक होंगे नियुक्त

Fri, 25 Dec 2020 09:44 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Fri, 25 Dec 2020 09:44 PM IST
विज्ञापन
Tenure of village heads ends, administrator will be appointed
चंदौली। ग्राम प्रधानों का कार्यकाल शुक्रवार को समाप्त हो गया। इसके साथ ही शासन के निर्देश पर सभी के खाता संचालन पर रोक लगा दी है। साथ ही ग्राम पंचायतों में होने वाले कार्यों की मानीटरिंग के लिए प्रशासक तैनात करने की फाइल जिलाधिकारी नवनीत सिंह चहल ने तलब कर ली है। सभी ग्राम पंचायतों में बीडीओ और एडीओ स्तर के अधिकारियों को प्रशासक नियुक्त कर दिया जाएगा। ताकि विकास कार्य में किसी प्रकार की दिक्कतें न आएं।
विज्ञापन

प्रदेश में त्रिस्तरीय ग्राम पंचायतों, ग्राम पंचायत, क्षेत्र पंचायत और जिला पंचायत का कार्यकाल क्रमश: 25 दिसंबर, 14 जनवरी और 18 मार्च को समाप्त हो रहा है। 25 दिसंबर को आधी रात के बाद से ग्राम पंचायतें भंग कर दी गईं। जनपद में कुल 734 ग्राम पंचायत हैं जिसमें लगभग 230 महिला ग्राम प्रधान शामिल हैं। शासन के निर्देश पर जनपद के सभी ग्राम प्रधानों के खातों पर रोक लगा दी गई है। वहीं ग्राम पंचायतों में 26 दिसंबर से विकास खंडों के सहायक विकास अधिकारियों (एडीओ पंचायत) को प्रशासक नियुक्त कर दिया जाएगा। शासन ने पंचायत चुनावों कराने के लिए तैयारी प्रारंभ कर रखी है। मार्च में पंचायत चुनाव कराने की संभावना जताई जा रही है। पिछली बार ग्राम प्रधान व ग्राम पंचायत सदस्य के चुनाव एक साथ हुए थे। क्षेत्र पंचायत सदस्य व जिला पंचायत सदस्य के चुनाव अलग से हुए थे। इस बार समय बचाने के लिए चारों पदों के चुनाव एक साथ कराने की तैयारी है। यानी, एक मतदाता को इस बार चार बैलेट पेपर पर मुहर लगानी होगी। मतदाताओं की सुविधा के लिए प्रत्येक पोलिंग स्टेशन पर ग्राम प्रधान-ग्राम पंचायत सदस्य और बीडीसी-जिला पंचायत सदस्य के लिए अलग-अलग बूथ बनाए जाएंगे। यानी, प्रत्येक बूथ में वोटर को दो बैलेट पेपर देकर भेजा जाएगा।
विज्ञापन

रिपोर्ट राकेशचंद्र यादव
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed