फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Chandauli News ›   Tender for 11 but only four dustbins could be made

Chandauli News: टेंडर 11 का लेकिन बन पाये महज चार कूड़ेदान

Fri, 03 Nov 2023 12:21 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Fri, 03 Nov 2023 12:21 AM IST
विज्ञापन
Tender for 11 but only four dustbins could be made
नगर क्षेत्र में सफाई व्यवस्था को मजबूत करने के लिए एक वर्ष पूर्व 11 कूड़ेदान बनाये जाने के लिए पालिका की ओर से टेंडर कराया गया था। सितंबर 2022 इसका शिलान्यास केंद्रीय मंत्री व चंदौली सांसद डा. महेंद्र पांडेय ने किया था। अब तक नगर में सिर्फ चार कूड़ेदान ही बन पाये है। कूड़ादान के अभाव में लोग घरों से निकलने वाले कूड़े को सड़क ही फेेंक दे रहे है, जिससे गंदगी फैल रही है।
विज्ञापन


नगर क्षेत्र में लगभग ढाई लाख की आबादी निवासी करती है। वहीं पालिका में 17 हजार से अधिक भवन पंजीकृत है। हर रोज सभी घरों से लगभग 49 टन कचरा निकलता है। कचरे को लोग घरों से पास बने कूड़ादान में फेंकते है। शहर में कई ऐसी कालोनियां है जहां कूड़ेदान के अभाव में लोग सड़क किनारे कूड़ा फेंक देते थे। समस्या को देखते हुए पालिका ने सात लाख तीस हजार रुपये की लागत 11 स्थानों पर कूड़ेदान बनाने के लिए सात लाख 30 हजार रुपये का टेंडर कराया था। कार्य का शिलान्यास वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के जरिये केंद्रीय मंत्री व चंदौली सांसद डा. महेंद्र नाथ पांडेय ने किया था। एक वर्ष बाद भी अब तक सिर्फ चार ही कूड़ेदान बन सके हैं। है। इसमें चतुर्भुपुर में दो, कालीमहाल व नईसट्टी में एक-एक कूड़ेदान का निर्माण कराया गया है। कूड़ादान नहीं बनने से लोग सड़क पर ही कूड़ा फेंक दे रहे है।
विज्ञापन


कोट
नगर में 11 स्थानों पर कूड़ेदान निर्माण के लिए टेंडर हुआ था, जिसमें चार का निर्माण करा दिया गया है। शेष जगह के अभाव में नहीं बनाये जा सके है। कुछ स्थानों पर यह लोगों के विरोध के कारण नहीं बन सका है। -मुरलीधर, जेई, निर्माण विभाग, नगर पालिका पीडीडीयू नगर
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed